Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में युवक की गोली मार हत्या: शौच से लौट रहा...

नालंदा में युवक की गोली मार हत्या: शौच से लौट रहा था घर, रास्ते में घेरकर बदमाशों ने सिर में मारी बुलेट – Nalanda News


नालंदा में बदमाशों ने शुक्रवार की शाम एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़ारी गांव का है। मृतक की पहचान हुड़ारी गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद के (40) वर्षीय बेटे शिवकुमार प्रसाद उर्फ सीकू के रूप में की गई है।

.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवकुमार प्रसाद खलिहान से शौच के बाद घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने सिर में पीछे से गोली मार दी गई। घटनास्थल पर ही शिवकुमार प्रसाद की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुका था।

मौके पर जांच करती पुलिस।

कुछ दिन पहले भी हुई थी फायरिंग

बताया जाता है की हत्या के प्रतिशोध में शिवकुमार प्रसाद की गोली मार हत्या की गई है। दरअसल, पिछले साल 14 नवंबर को हुड़ारी गांव निवासी फंटूश कुमार को खेत जोतने को लेकर गोली मारी गई थी। जिसमें शिव कुमार प्रसाद भी आरोपित था। उसी प्रतिशोध में हत्या की बात सामने आ रही है।

चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फर्द बयान लेने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments