Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में स्कूल परिसर में खड़ी बस में लगाई आग: सीसीटीवी...

नालंदा में स्कूल परिसर में खड़ी बस में लगाई आग: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा, साजिश का आशंका – Nalanda News




नालंदा में प्राइवेट स्कूल कैंपस में खड़ी बस में नाबालिग ने आग लगा दी। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से परिसर में खड़ी अन्य छोटी-बड़ी गाड़ियों को कुछ नहीं हुआ। घटना कपटिया मोड़ के पास की है। साजिश की आशंका, सीसीटीवी से खुला राज स्कूल के प्रतिनिधि रोहित कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा था। संडे रहने के चलते स्कूल में छुट्‌टी थी। ऑफिस के गेट के ताले में भी माचिस की तीलियां फंसी हुई थी। इससे साफ जाहिर होता है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। फुटेज में स्पष्ट देखा गया कि एक बच्चा (नाबालिग) द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। ‘पेट्रोल छिड़कर बस में लगाई आग’ वहीं, इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर को पकड़ा गया है। शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उक्त नाबालिग ने किसी के बहकावे में आकर पेट्रोल छिड़ककर बस में आग लगाई थी। फिलहाल स्कूल प्रशासन की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। घटना के पीछे किसी की पुरानी रंजिश या बड़ी साजिश है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी किशोर से पूछताछ कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments