लखनऊ में पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज स्थित ‘लखनऊ के महाराजा’ गणेश उत्सव 2026 का बुधवार को विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। अक्षय समिति की ओर से आयोजित उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन और आरती में भाग लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘नृत्यांजलि सीजन-2’ का सीनियर कैटेगरी फाइनल राउंड रहा। प्रतियोगिता का निर्णयन सुरभि सिंह और माही मल्कानी ने किया। गुरुवार को दोपहर 3 बजे से पेपर मिल कॉलोनी से झूलेलाल पार्क तक विसर्जन यात्रा निकलेगी। यात्रा में 40 ढोल वादक शामिल होंगे। विशाल प्रतिमा के लिए 20 फीट लंबी गाड़ी की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नेचर-फ्रेंडली प्रतिमा का विसर्जन झूलेलाल पार्क के विशेष जल-कुंड में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यात्रा में क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
Source link
निशातगंज में गणेश उत्सव का समापन: नृत्यांजलि फाइनल बना कार्यक्रम का आकर्षण, गुरुवार को निकलेगी विसर्जन यात्रा – Lucknow News
RELATED ARTICLES

