Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में मजदूरी करने वाले युवक की रहस्यमयी मौत: जुरावनपुर के...

पटना में मजदूरी करने वाले युवक की रहस्यमयी मौत: जुरावनपुर के खेत में गमछे से गला घोंटा हुआ मिला शव, शरीर पर चोट के निशान – Raghopur News



जुरावनपुर बरारी गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान जुरावनपुर बरारी वार्ड 2 निवासी कैलु राम के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

.

जितेंद्र पटना में मकान निर्माण का काम करता था। वह रविवार को काम के लिए पटना गया था। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने खेत में जलेबी के पेड़ के नीचे उसका शव देखा। शव के गले में गमछा लिपटा हुआ था और उसने लुंगी और गंजी पहन रखी थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार शव पर चोट के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जुरावनपुर थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भिजवा दिया है।

थानाध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments