पुलिस ने आज पीसी में खुलासा किया है।
पटना के कंकड़बाग इलाके से दो चोर पकड़े गए हैं। जो चोरी के मोबाइल से UPI के जरिए रुपए ट्रांसफर करते थे। फिलहाल एक साथी इनका भागने में सफल हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
.
सबसे पहले यह राहगीरों से मोबाइल झपट कर फरार हो जाते थे। फिर उसका इस्तेमाल फ्रॉड करने के लिए करते थे। 13 सितंबर दो बाइक से तीन लोग आ रहे थे। पुलिस की चेकिंग को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर के इसमें से दो पकड़ लिया और एक भागने में सफल हो गया।
शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली गई
उनके मोबाइल से कई सारे UPI ट्रांजैक्शन के साक्ष्य मिले। उनसे पूछताछ हुई तो दोनों ने बताया कि मोबाइल छिनतई करते हैं। फिर उससे UPI के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं। साथ ही साथ चोरी के मोबाइल फोन मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में बेच देते थे। इन्होंने बताया कि अशोक नगर गली नंबर 11 में किराए के मकान में रहते हैं। वहां छापेमारी की गई तो इनके कमरे से 180000 रुपए, 38 एयरटेल कंपनी के सिम बरामद किए गए हैं।
आधार वेबसाइट में लूपहोल का उठा रहे थे गलत फायदा
SP ने बताया कि मोबाइल फोन किसी के हाथ लग जाए तो यह संभव है कि आधार की वेबसाइट से उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर के फिर उस पर आए OTP के जरिए संबंधित व्यक्ति के आधार नंबर का पता चल जाता है। इसके बाद इस नंबर का इस्तेमाल कर UPI अकाउंट में लॉगिन कर रुपए ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं। इसी लूपहोल के फायदे उठाकर यह रुपए ट्रांजेक्शन कर लेते थे।

