पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की आठ दिनों तक हड़ताल चली थी। विभाग से मांगों पर सहमति बनने के बाद इस हड़ताल को टूटे अब एक हफ्ता होने जा रहा है, मगर फिर भी कई इलाकों में कचरा उठाव की समस्या बनी हुई है। पटना नगर निगम को ऑनलाइन काफी शिकायतें आयी हैं। नगर निगम को कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने और जगह-जगह पर कूड़ा जमा होने की 88 शिकायतें मिली हैं। इसमें से सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र अंचल में है। वहीं, वाट्सएप चैटबॉट पर 163 कंम्पलेन आयी है। हड़ताल खत्म होने के बाद की कुछ तस्वीरें…. निगम की ओर से इन शिकायतों का निपटारा कराया जा रहा हड़ताल 30 जुलाई से 6 अगस्त तक चली थी। 7 अगस्त से सफाई कर्मी नियमित रूप से अपने काम पर आ रहे हैं। बारिश हो जाने के कारण कचरा उठाव में समस्या आ रही है, इस कारण कई इलाकों में देरी हो रही है। निगम की ओर से इन शिकायतों का निपटारा कराया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि हड़ताल के दौरान जमा हुए कचरे को जल्द से जल्द उठाकर सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाया जाए। ये शिकायतें मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र में कचरा उठाव और सफाई की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान मिली थीं 362 शिकायतें पटना नगर निगम के अनुसार, आठ दिनों तक चली हड़ताल के दौरान कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था को लेकर 362 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों के नहीं पहुंचने, जगह-जगह कूड़ा जमा होने और नियमित सफाई नहीं होने जैसी शिकायतें शामिल थीं। पटना नगर निगम ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई की। वहीं, इस साल 1 जनवरी से 29 जुलाई के बीच नगर निगम को कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था से जुड़ी कुल 4,310 शिकायतें मिलीं। इनमें घरों से कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थानों की सफाई से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं।
Source link

