पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड अंतर्गत पदुमकेर गांव में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज मोतिहारी के एक अस्पताल में चल रहा है। एक ही परिवार के चार लोग घायल
जानकारी के अनुसार, यह घटना दीनानाथ पटेल के घर में हुई। हादसे में उनकी पत्नी त्रिरेखा देवी (30 वर्ष) और तीन पुत्र शिवम कुमार (10), मनप्रीत कुमार (7) और आयुष कुमार (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके से फैली दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाना बनाते समय अचानक प्रेशर कुकर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे निकली गर्म भाप और उबलता भोजन रसोई में मौजूद सभी लोगों पर गिर गया। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया। स्थिति गंभीर, इलाज जारी
परिजनों के अनुसार, घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर
ग्रामीणों ने बताया कि दीनानाथ पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक साथ पत्नी और तीन बच्चों के घायल होने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। प्रशासन को सूचना, जांच शुरू
सीओ नाजनी अकरम ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और मामले की जांच कराई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
Source link

