पिंकी को उसके पति और ससुर ने लाठी डंडों से पीटा दोनों पैरों में फ्रेक्चर।
एक महिला को उसके ससुराल वालों ने इतना पीटा की महिला के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद महिला से उसका बच्चा छीनकर उसे घर से निकाल दिया। जैसे तैसे महिला थाने पहुंची और, पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस तुरंत हरकत में आई और महिला को उसक
.
महिला की शिकायत सुन तुरंत हरकत में आई पुलिस महिला को उसका बच्चा 2 घंटे के अंदर वापस दिलाया।
बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले करते थे परेशान
महिला पिंकी (35) निवासी सारस चौराहा ने बताया कि गहनौली थाना इलाके में नगला पुठ गांव के रहने वाले मोनू से उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। जिसको लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। डेढ़ साल पहले पिंकी ने एक लड़के को जन्म दिया। उसके बाद भी ससुराल वाले पिंकी को परेशान करते रहे। 6 महीने पहले पिंकी को उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। पिंकी अपने बच्चे को लेकर घर से निकल आई। वह भरतपुर के सारस चौराहे पर एक किराए का कमरा लेकर रहने लगी।
लाठियों से पति और ससुर ने पीटा
कल पिंकी के ससुराल वालों ने उसे घर बुलाया। ससुराल ने पिंकी से उसका बच्चा छीन लिया। जब पिंकी ने उनका विरोध किया तो, ससुराल वालों ने पिंकी के साथ जमकर मारपीट की, इससे पिंकी के पैरों सहित शरीर में कई जगह चोट आई। मारपीट करने के बाद ससुराल वालों ने पिंकी को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पिंकी गहनौली थाने पहुंची। पुलिस को घटना के बारे में बताया। तब पुलिस ने तुरंत पिंकी का मेडिकल करवाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पिंकी को उसका बच्चा भी वापस दिलाया।
पति और ससुर गिरफ्तार
गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह छौंकर ने बताया कि एक पिंकी नाम की महिला थाने पर आई उसने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है। साथ ही बच्चे को भी उन्होंने रख लिया है। जिसके बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया। पुलिस पिंकी की ससुराल पहुंची तब तक पिंकी का पति मोनू फरार हो चुका था। महिला का बच्चा उसे लौटाया गया। मामले की जांच करते हुए पिंकी के पति मोनू और ससुर लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

