Friday, May 29, 2026
Homeबॉलीवुडपद्मिनी कोल्हापुरे का हीरो, जिसने दी धड़ाधड़ 33 फ्लॉप फिल्में, फिर भी...

पद्मिनी कोल्हापुरे का हीरो, जिसने दी धड़ाधड़ 33 फ्लॉप फिल्में, फिर भी जीता नेशनल अवॉर्ड, विलेन बनकर भी मचाया खौफ


Last Updated:

वो हीरो जिन्होंने 90 के दशक में 33 फ्लॉप फिल्में दीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और नेशनल अवॉर्ड जीता. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज है. 2024 में उन्हें पद्म भूषण मिला.

हाइलाइट्स

  • मिथुन चक्रवर्ती ने 90 के दशक में 33 फ्लॉप फिल्में दीं.
  • मिथुन को 2024 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
  • मिथुन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे ढेरों स्टार्स हुए जिन्होंने अपने करियर में उतार चढ़ाव देखें. कुछ ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया तो कुछ ने रातोंरात सक्सेस तो हासिल की लेकिन फिर मुंह के बाल गिर गए. मगर एक फिल्म सितारा ऐसा है जिनकी जर्नी सुपरहिट रही. मगर इसके बाद इनके नाम सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड है. वहीं एक वक्त तो इस शक्स ने ऐसा देखा जब 33 फिल्में खटाखट इनकी फ्लॉप रही. चलिए बताते हैं प्यार झुकता नहीं में पद्मिनी कोल्हापुरे के हीरो के बारे में.

ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती हैं. जो इंडस्ट्री के पक्के सर्वाइवर हैं. उन्होंने एक वक्त ऐसा देखा था जब उनकी बैक टू बैक 33 फिल्में फ्लॉप हुई थीं. इतना ही नहीं, उनके पास हाईएस्ट फ्लॉप फिल्म्स देने का तमगा है. हालांकि मिथुन को हारी हुई बाजी को जीतना आता है. उन्होंने अपने पैर संभाले और शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और नेशनल अवॉर्ड तक हासिल किया.

33 फिल्में दीं लगातार फ्लॉप

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती ने बुरा वक्त देखा 90 के दशक में. जब उन्होंने साल 1993 से साल 1998 तक बैक टू बैक 33 फिल्में फ्लॉप दी थीं. ये वक्त उनके लिए सबसे कठिन था. जब वह भी काफी टूट गए थे. लेकिन मिथुन ने खुद को संभाला और कई शानदार हिट फिल्में दीं जैसे चीता (1994), जल्लाद (1995), रावन राज (1995) आदि.

लिम्का में भी दर्ज नाम
मिथुन चक्रवर्ती वो सुपरस्टार हैं जिनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हैं. उन्होंने साल 1989 में 19 फिल्में बतौर हीरो की थी और आजतक उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है. इतना ही नहीं, मिथुन ही वो चमकता स्टार हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा के मुश्किल वक्त में 100 करोड़ी डिस्को डांसर देकर बॉक्स ऑफिस को गुलजार किया था.

पहली ही फिल्म से जीता नेशनल अवॉर्ड
एक्टर ने करियर की शुरुआत मृणाल सेन की ‘मृगया’ फिल्म से करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. ‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती के खाते में 270 में से 180 फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड भी है. उनके बाद 101 फ्लॉप फिल्में देने का रिकॉर्ड जितेंद्र के नाम बताया जाता है.

लाल परी ने देसी अंदाज में लगाए ठुमके, ऐसा बवाल डांस किया कि सबका खुला रह गया मुंह

पावरफुल रोल्स
आज भी मिथुन चक्रवर्ती अपने अलग अलग और बेहद खास रोल की वजह से छाए रहते हैं. उन्होंने गुरू, ओएमजी, हाउसफुल 2 से लेकर ढेरों फिल्मों में आइकॉनिक रोल प्ले किए हैं. आज भी फिल्म इंडस्ट्री में बने हुए हैं और पावरफुल रोल निभा रहे हैं. खास बात ये है कि OMG से लेकर चिंगारी जैसी फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती ने नेगेटिव रोल प्ले किए, उनके काम को तो भी काफी प्यार मिला. साल 2024 में मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया.

authorimg

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

homeentertainment

पद्मिनी कोल्हापुरे का हीरो, जिसने दी धड़ाधड़ 33 फ्लॉप फिल्में



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments