बृजपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरा मुख्यालय में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बिजली व्यवस्था खराब है। गांव में माध्यमिक शाला की बाउंड्री के अंदर लगा बिजली ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़ा है। बिजली विभाग ने इसे बदलने या सुधारने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है, जिस कारण पूरा गांव अंधेरे में है। बोरवेल बंद, पीने के पानी की परेशानी बिजली सप्लाई ठप होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अंधेरे के कारण घरों में सांप-बिच्छू और जहरीले कीड़ों का खतरा बना हुआ है। बिजली न होने से बोरवेल बंद पड़े हैं, जिससे पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा मच्छरों के प्रकोप से गांव में लगातार लोग बीमार पड़ रहे हैं और छमाही परीक्षाएं पास आने के बावजूद बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। बिल भरने के बाद भी सुनवाई नहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे बिजली बिल और मीटर का पूरा भुगतान करते हैं। इसके बावजूद बिजली वितरण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने रविवार को फिर विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई और चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी स्थानीय निवासी पहाड़ सिंह यादव ने बताया कि गांव में एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है। मच्छरों की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं और रोज 10-20 लोग इलाज के लिए जा रहे हैं। बिजली कंपनी का कोई कर्मचारी या लाइनमैन देखने तक नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम पूरा बिल भरते हैं, फिर भी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोहित यादव ने बताया कि एक महीने से बिजली न होने से पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की छमाही परीक्षाएं आ गई हैं, लेकिन वे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
Source link
पन्ना में एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब: बिजली गुल से बोरवेल बंद, पीने के पानी की संकट; ग्रामीण बोले-बिल भरने के बाद भी सुनवाई नहीं – Panna News
RELATED ARTICLES

