कोलगवां थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति का भी खुलासा हुआ, जिसे पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
.
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि नगर वन सतना के पास एक युवक पिस्टल लेकर किसी वारदात की तैयारी कर रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
सिल्वर रंग की देशी पिस्टल मिली पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन सिंह (20), निवासी कुर्मिहा टोला, रामपुर बघेलान (वर्तमान में सनसाइन होटल, ट्रांसपोर्ट नगर, कोलगवां) बताया। तलाशी लेने पर सिल्वर रंग की एक देशी पिस्टल मिली, जिसमें मैगजीन के साथ एक जिंदा कारतूस लोड था। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पिस्टल कहां से मिली, इस पर पूछताछ में पवन ने बताया कि यह हथियार उसे सौर्य सोनी उर्फ राज (19), निवासी कृपालपुर ने दिया था। इसके बाद पुलिस ने सौर्य सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पवन सिंह को जेल भेज दिया गया है। वहीं, सौर्य सोनी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे हथियार सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ी जानकारी ली जा सके।

