Saturday, April 11, 2026
Homeविदेशपुतिन के सामने रशियन बोलने लगे मोदी: रूसी भाषा में लिखी...

पुतिन के सामने रशियन बोलने लगे मोदी: रूसी भाषा में लिखी गीता गिफ्ट दी, पुतिन ने राजघाट में रामधुन सुनी; 22 PHOTOS

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुतिन गुरुवार को भारत आए। मोदी ने उनका स्वागत किया। साथ ही रूसी भाषा में लिखी गीता प्रति भी भेंट की।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को 23वें भारत-रूस समिट के लिए दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। इससे पहले पुतिन 2021 में भारत आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद पालम एयरपोर्ट गए।

मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता पुतिन की लग्जरी कार ऑरस सीनेट छोड़कर सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर से पीएम आवास पहुंचे, जहां रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर दिया गया।

कारइंफो के मुताबिक यह गाड़ी मुंबई के एक एडिशनल पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है। मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता की प्रति भेंट की।

पुतिन ने 5 दिसंबर को राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने ‘राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो’ भजन सुना। इसके बाद वे मोदी के साथ बैठक के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

तस्वीरों में देखें पुतिन का भारत दौरा…

रेड कार्पेट वेलकम (4 दिसंबर)-

गुरुवार शाम को पुतिन को रिसीव करने के लिए पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम 7 बजे दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद थे।

मोदी ने पुतिन का वेलकम रेड कार्पेट पर किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

क्लासिकल डांस और दीयों से स्वागत-

गुरुवार शाम को पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत क्लासिकल डांस से किया गया। पुतिन और मोदी ने तालिंया बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

पुतिन के स्वागत में वाराणसी में गुरुवार को गंगा आरती के दौरान दीयों से वेलकम पुतिन लिखा गया।

ओडिशा में गुरुवार को सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने पुतिन के स्वागत में रेत पर उनकी तस्वीर बनाई।

एक साथ पीएम आवास पहुंचे-

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन पालम हवाई अड्डे से पीएम आवास के लिए एक ही कार में रवाना हुए। यह टोयोटा SUV थी।

यह सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 थी। कारइंफो के मुताबिक यह गाड़ी मुंबई के एक एडिशनल पुलिस कमिश्नर के नाम रजिस्टर्ड है और इसका रजिस्ट्रेशन मुंबई सेंट्रल RTO में हुई थी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी के साथ गुरुवार रात 8 बजे लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे।

पीएम मोदी पुतिन का आधिकारिक आवास पर स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए पुतिन को अपना दोस्त बताया।

पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की-

पीएम मोदी और पुतिन प्रधानमंत्री आवास पर हाथ मिलाते और मुस्कुराते दिखे।

गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की। उन्होंने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा- गीता की शिक्षाएं दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

5 दिसंबर की तस्वीरें…

राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी-

रूसी राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहां पहले ही पहुंच गए थे। मोदी और मुर्मू ने पुतिन को रिसीव किया।

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार सुबह 21 तोपों की सलामी के साथ पुतिन का स्वागत किया गया।

आज सुबह राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी के बाद पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मोदी ने पुतिन को राजघाट की विशेषताओं के बारे में बताया। इस दौरान वे साथ-सथ नजर आए।

पुतिन गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री एस जयशंकर और दूसरे अधिकारियों से हाथ मिलाते हुए।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि-

राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के दौरान पुतिन ने 'राजा राम' और 'वैष्णव जन तो' भजन सुने।

राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के दौरान पुतिन ने ‘राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो’ भजन सुने।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गेस्ट बुक पर हस्ताक्षर किए।

हैदराबाद हाउस में बैठक-

पुतिन और मोदी शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे।

मोदी ने हैदराबाद हाउस में पुतिन का स्वागत किया। उन्होंने पुतिन से हाथ मिलाया। इस बैठक में दोनों देश आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे, खासकर रक्षा, ऊर्जा क्षेत्र और कुशल भारतीय कामगारों की आवाजाही को आसान बनाने पर जोर रहेगा।

पुतिन के सामने रशियन में बोले मोदी- दोब्री देन (शुभ दोपहर)

भारत-रूस के नेताओं की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान PM मोदी ने रशियन में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने रूसी भाषा में दोब्री देन (शुभ दोपहर) कहा।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत दौरे को लेकर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…

सोर्स- गूगल ट्रेंड्स

————————————-

पुतिन के दौरे से जुड़ी दूसरी खबरें भी पढ़ें… रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे: PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, 25 से ज्यादा समझौते हो सकते हैं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। पूरी खबर पढ़ें…

पुतिन के भारत दौरे पर वर्ल्ड मीडिया: BBC ने कहा- अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन भारत पहुंचे, यूक्रेनी मीडिया ने लिखा- भारतीय डिप्लोमेसी की परीक्षा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार को 4 साल बाद भारत दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में प्राइवेट डिनर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

रूसी लीडर को देखने आए थे 2 लाख लोग: रूस ने नेहरू को गाय गिफ्ट की, 20 तस्वीरों में भारत-रूस दोस्ती

भारत हमारे सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक है। हम सिर्फ भारत को अपने हथियार बेच नहीं रहे हैं और भारत सिर्फ हमसे हथियार नहीं खरीदता। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments