मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार देर रात कुढ़नी से भाजपा विधायक केदार गुप्ता के पीए को बदमाशों ने गोली मार दी। विनोद दास एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। गोली लगने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज च
.
मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं विनोद दास
ग्रामीणों के अनुसार, विनोद दास काजीइंडा एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटने के दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। विनोद दास 2021 में अमरक पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता के पीए के पद पर कार्यरत हैं।
ओवरटेक कर मारी गोली
दो बाइक सवार बदमाशों ने विनोद दास को ओवरटेक किया और फिर गोली मार दी। शुरुआत में लोगों को लगा कि कुछ युवक आपस में बाइक से ओवरटेक कर रहे हैं, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर सभी हैरान रह गए।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों से मामले की जानकारी ली। ग्रामीण एसपी ने बताया कि विनोद दास को गोली लगी है और उनका इलाज जारी है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

