जहानाबाद में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला किया गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई घायल हो गया। घटना गोपालापुर बाजार की है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (21) के रूप में हुई है। वहीं कुंदन कुमार (25) घायल है। 5 साथियों के साथ मिलकर किया मारपीट अशोक कुमार और विपिन कुमार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विपिन कुमार अपने करीब पांच साथियों के साथ बाजार में अशोक और कुंदन को घेरकर मारपीट करने लगा। इसी दौरान दोनों पर चाकू से हमला किया गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। कुंदन कुमार का इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर शकूराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Source link

