Friday, May 22, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपुलिस की चौकसी फेल, गुजैनी में 21 लाख की चोरी: दीवार...

पुलिस की चौकसी फेल, गुजैनी में 21 लाख की चोरी: दीवार काटकर घर में घुसे चोर, घर से 300 मीटर दूर पड़े मिले खाली बक्से – Kanpur News




अपराध नियंत्रण करने सड़कों पर उतरी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के दावों की हकीकत गुरुवार देर रात चोरों ने खोल दी। साउथ जोन की पुलिस जहां एक तरफ चप्पे–चप्पे पर बैरीकेडिंग लगाकर संदिग्धों की चेकिंग और गश्त करने में जुटी हुई थी, वहीं गुजैनी थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर नकदी, जेवरात समेत 21 लाख का माल पार कर दिया, जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार सुबह आंख खुलने पर कमरों में सो रहे परिवार वालों ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजे से बाहर से बंद थे। इसके बाद परिवार वाले पड़ोसी की छत से होकर नीचे पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने कमरों में लगाई कुंडी फत्तेपुर गांव निवासी सज्जन सिंह टोल प्लाजा में नौकरी करते हैं। परिवार में बेटी मीनाक्षी, पत्नी पुष्पा, संजय सिंह और अन्य सदस्य हैं। उनके मुताबिक भाई शिव प्रताप कमरे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य छत पर लेटे हुए थे। इसी बीच दीवार काटकर घर में घुसे चोर कमरों तक पहुंचे। कमरों की कुंडी बाहर से लगाने के बाद चोर उस कमरे में पहुंचे, जहां बक्सों में जेवर और नकदी रखे हुए थे, जिन्हें उठाकर ले गए। उनके मुताबिक एक रिश्तेदार के यहां शादी के चलते पूरे परिवार का जेवर बक्सों में एक जगह रखा था, जिसमें हार, अंगूठी, हाथ की चुड़िया, पायल और कान के टाप्स आदि मिलाकर करीब 20 लाख रुपये के जेवर रखे थे। इसके अलावा 70 हजार रुपये की नकदी भी रखी थी। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि दीवार काटकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। घर से कुछ दूर पड़े मिले खाली बक्से पुलिस की माने तो चोरी में किसी करीबी का हाथ है, जिसे घर के अंदर पहुंचने से लेकर बाहर निकलने तक रास्ता मालूम था। इतना ही नहीं उसे यह भी जानकारी थी कि जेवर और नकदी किस कमरे में हैं। पुलिस और परिवार वालों को गुमराह करने के लिए वह दीवार काटकर घुसा और फिर पीछे के रास्ते भागा। वह यह भी जानता था कि पीछे का रास्ता जंगल की ओर खुलता था। जांच के दौरान घर से 300 मीटर की दूरी पर दो बक्से खाली पड़े मिले हैं। होटल में भी किया चोरी का प्रयास घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने कुछ दूर पर स्थित एक होटल को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि आहट से होटल मालिक की आंख खुलने पर चोर भाग निकले। पुलिस होटल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments