Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपुलिस मंथन आज से, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत: सिग्नेचर बिल्डिंग में प्रदेश...

पुलिस मंथन आज से, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत: सिग्नेचर बिल्डिंग में प्रदेश भर के पुलिस अफसरों का रहेगा जमावड़ा, दो दिनों का है सम्मेलन – Uttar Pradesh News


यूपी पुलिस आम लोगों तक पहुंचने के लिए और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दो दिनों का आज से मंथन करेगी। इसके लिए 27 और 28 दिसंबर को लखनऊ में पुलिस मुख्यालय पर पुलिस अफसरों का सम्मेलन बुलाया गया है जिसे नाम दिया गया है पुलिस मंथन 2025। इस कार्यक्रम में मुख

.

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि पुलिस मंथन कोई औपचारिक बैठक मात्र नहीं है, बल्कि यह एक सुविचारित और लक्ष्य-आधारित पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पेशेवर, जवाबदेह और जनता के प्रति संवेदनशील बनाना है।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर 11 अलग-अलग सत्रों में प्रस्तुतीकरण दिए जाएंगे। इन सत्रों का संचालन 11 वरिष्ठ नोडल आईपीएस अधिकारी और उनके सहयोगी 45 पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। मुख्य फोकस आमजन-केंद्रित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, तकनीक-समर्थ आधुनिक पुलिस व्यवस्था विकसित करने और अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर रहेगा।

कार्यक्रम एक नजर में

27 दिसंबर 2025 (शनिवार) पूर्वाह्न सत्र

पहला सत्र: बीट पुलिसिंग

दूसरा सत्र: महिलाओं, बच्चों के खिलाफ अपराध एवं मानव तस्कर

तीसरा सत्र: थाना प्रबंधन एवं उन्नयन

27 दिसंबर 2025 (शनिवार) – अपराह्न सत्र

चौथा सत्र: साइबर अपराध

पांचवा सत्र: मानव संसाधन विकास, कल्याण, पुलिस व्यवहार एवं प्रशिक्षण

छठां सत्र: अभियोजन एवं कारागार

सातवां सत्र: सीसीटीएनएस 2.0, न्याय संहिता एवं फोरेंसिक

28 दिसंबर 2025 (रविवार) – पूर्वाह्न सत्र:

आठवां सत्र: आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड्स

नौवां सत्र: बड़ी भीड़ प्रबंधन

दसवां सत्र: खुफिया तंत्र एवं उभरती चुनौतियां जैसे सोशल मीडिया/एनजीओ एवं नेपाल बॉर्डर

ग्यारहवां सत्र: आतंकवाद निरोधक, नारकोटिक्स, पशु चोरी एवं अन्य संगठित अपराध

28 दिसंबर 2025 (रविवार) – अपराह्न सत्र:

बेस्ट प्रैक्टिसेज और नवाचारों पर प्रश्नोत्तर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments