Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: छिनतई के दौरान...

पूर्णिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली: छिनतई के दौरान दिया वारदात को अंजाम, लोगों को जुटते देख हथियार लहराते भाग निकले अपराधी – Purnia News




पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के डीएवी चौक के पास हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मार दी। छिनतई के दौरान अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली युवक के पैर में जा लगी। गोली लगते ही युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख बदमाश हथियार लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मोबाइल छीन कर भागे बदमाश बता दें कि घटना मधुबनी थाना क्षेत्र डीएवी चौक सौंदर्य विहार के पास घटी है। यहां सैलून बंद कर घर जाने के दौरान मोबाइल छिनतई के दौरान गोली मार दी गई और बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गए है। घायल की पहचान चूनापुर निवासी धनीराम ठाकुर के बेटे मुकेश कुमार ठाकुर (35) के रूप की गई हैं। घटना को लेकर घायल ने बताया कि रोज के तरह मंगलवार रात दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान मधुबनी थाना क्षेत्र डीएवी चौक सौंदर्य विहार के बाइक सवार दो अपराधियों ने साइकिल रोक लिया और मोबाइल छीन लिया। पुलिस और परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments