Monday, December 1, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन सजेंगे तिरंगे के रंग में: अधिकारी और...

पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन सजेंगे तिरंगे के रंग में: अधिकारी और कर्मचारी हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर सेल्फी करेंगे अपलोड – Lucknow News



पूर्वोत्तर रेलवे और प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोर-शोर से चल रहा है। 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। यह मुहि

.

रेलवे भी जुड़ा राष्ट्रीय अभियान से

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की है। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों को तिरंगे रंग की रोशनी से सजाया जा रहा है। रेलवे मुख्यालय और मंडल कार्यालयों को भी तिरंगे प्रकाश से जगमगाया जाएगा। रात में इन इमारतों की छटा दूर से ही लोगों को देशभक्ति का संदेश देगी। रेलवे कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस मुहिम को जनता तक पहुंचाने में सहयोग दें।

लखनऊ जंक्शन पर डिजिटल माध्यम से प्रचार

लखनऊ जंक्शन, चारबाग और अन्य स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी दी जा रही है। यात्रियों को बताया जा रहा है कि वे अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय मुहिम का हिस्सा बनें। रेल अधिकारी और कर्मचारी तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर खींचकर www.harghartiranga.com पर अपलोड कर रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर भी अभियान का रंग चढ़ रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments