एटा के मलावन थाना क्षेत्र के सौहार गांव में 35 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। महिला को गंभीर हालत में एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला को पैर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि उसके पहले पति ने उसे घेरकर गोली मार दी। पुलिस इस प्रकरण की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार, महिला पहले पति नीरज से विवाद के बाद पिछले सात सालों से अपने दूसरे पति देवदत्त के साथ गांव में रह रही थी। आरोप है कि महिला खेत में भूसा भरने गई थी, तभी पहले पति नीरज ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों द्वारा एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों के बीच पहले से न्यायालय में पारिवारिक विवाद भी चल रहा है। घायल महिला माधुरी ने बताया कि वह गेहूं के खेत में भूसा भरने गई थी, तभी पहले पति नीरज ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। महिला ने पहले पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया, जिसकी वजह से वह उससे अलग हुई थी। माधुरी की शादी 16 वर्ष पूर्व नीरज से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में आपस में विवाद चल रहा था। बाद में उसने अपने मायके वालों की रजामंदी से दूसरे पति से शादी कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक पहले पति से और दो दूसरे पति से जन्मे हैं। घायल महिला की सास शिवरानी ने बताया कि घायल उसकी बहू है उसके पहले पति नीरज ने उसे गोली मार दी है।मेरे बेटे से दूसरी शादी हुई है।हम लोग दूसरे खेतों में काम कर रहे थे तभी गांव बालों ने सूचना दी कि आपकी बहू को गोली मार दी है अस्पताल में इलाज चल रहा है।इनका पहला पति इनको मारता पीटता था जिसकी वजह से इन्होंने अपना पहला पति छोड़ा इनके पिता और भाई ने विदा कर दी । मामले पर थाना प्रभारी मलावन आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया घटना संज्ञान में दोनों के बीच कोर्ट में भी मामला चल रहा है घटना की हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है।
Source link
महिला ने पहले पति पर गोली मारने का आरोप लगाया: एटा में खेत पर भूसा भरते समय घटना, हालत गंभीर – Etah News
RELATED ARTICLES

