इंदौर में नगर निगम का अमला मंगलवार को फिर दल-बल के साथ मैदान में उतरा। टीम ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर रिमूवल की कार्रवाई की। एक कार्रवाई निगम के बगीचे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक मकान के जर्जर हिस्से को हटाया गया। नगर निगम का अमला मंगलवार को जोन क्रमांक-16 के छोटा बांगड़दा इलाके में पहुंचा, जहां नगर निगम के बगीचे की जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम ने जांच के बाद मंगलवार को कार्रवाई की। नगर निगम की टीम जेसीबी मशीनों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ दिया। रिमूवल अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि छोटा बांगड़दा इलाके में निगम के उद्यान की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था, जिसे हटाने की कार्रवाई की गई। एहतियात के तौर पर दुकानें बंद कराईं रिमूवल अधिकारी बिरथरिया ने बताया कि इसके बाद नगर निगम की टीम ने दूसरी कार्रवाई छोटी ग्वालटोली इलाके में की। यहां एक मकान का ऊपरी हिस्सा जर्जर हो गया था। इसके चलते ऊपरी मंजिल पर बने दो कमरे और छज्जे को हटाया गया। हालांकि, यह कार्रवाई मैन्युअल तरीके से की गई। सुरक्षा के मद्देनजर नीचे स्थित दुकानों को पहले ही बंद करा दिया गया था। रिमूवल अधिकारी का कहना है कि दोनों ही स्थानों पर कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले नगर निगम की टीमें लगातार जर्जर मकानों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
Source link
इंदौर में बगीचे की जमीन से हटाया अतिक्रमण: जर्जर मकान का हिस्सा ढहाया; नगर निगम की दो कार्रवाई – Indore News
RELATED ARTICLES

