Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रयागराज में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो फोन बरामद: जीआरपी-आरपीएफ ने...

प्रयागराज में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो फोन बरामद: जीआरपी-आरपीएफ ने ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले को पकड़ा – Prayagraj (Allahabad) News




प्रयागराज रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ रही मोबाइल चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई जा रही है। मंगलवार, 30 जून को जीआरपी प्रयागराज के प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम और आरपीएफ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रभारी चौकी फाफामऊ, ने पुलिस टीम के साथ प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के दिल्ली छोर स्थित रेलवे कॉलोनी गेट के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलहिम शेख (21 वर्ष) पुत्र मन्नी शेख के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल, थाना नया बाजार का निवासी है और वर्तमान में प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में करामत की चौकी पर रह रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक पोको एम4 प्रो स्मार्टफोन और दूसरा रियलमी नार्जो 70 5जी मोबाइल शामिल है। ये दोनों मोबाइल अलग-अलग दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित पाए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 21 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। मौका मिलते ही वह यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी कर या छीनकर फरार हो जाता था। चोरी के मोबाइल बेचकर मिले पैसों से वह अपने ऐशो-आराम और खर्चों की व्यवस्था करता था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments