Tuesday, November 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में रैपिडो राइडर ने नाबालिग छात्रा को छेड़ा: विरोध करने...

इंदौर में रैपिडो राइडर ने नाबालिग छात्रा को छेड़ा: विरोध करने पर भाई को थप्पड़ मारा; दोनों को रास्ते में छोड़कर भागा – Indore News




इंदौर के विजय नगर में 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके छोटे भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार रात रैपिडो बाइक टैक्सी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। घटना सोमवार शाम की है। छात्रा अपने छोटे भाई के साथ स्कीम-78 स्थित दादी के घर से सुखलिया स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो से एक्टिवा पर बैठी थी। रास्ते में ड्राइवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी दोनों बच्चों को रास्ते में छोड़कर भाग गया। दादी ने बच्चों के लिए रैपिडो एक्टिवा बुक की थी विजय नगर पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका छोटा भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है। दोनों अक्सर स्कीम-78 स्थित दादी के घर जाते हैं। वहां से परिवार का कोई सदस्य उन्हें सुखलिया स्थित घर छोड़ने जाता है। सोमवार को परिवार के सदस्य व्यस्त थे। इसलिए दादी ने दोनों बच्चों के लिए रैपिडो से एक्टिवा बुक की थी। कुछ देर बाद सफेद रंग की एक्टिवा लेकर एक युवक पहुंचा। पहले छात्रा का भाई और फिर वह पीछे बैठ गई। गलत तरीके से छुआ, ऊपर बैठने की कोशिश की दोनों बच्चों ने अपने बैग पैरों के सहारे रख लिए। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने कहा कि बैग की वजह से उसे एक्टिवा चलाने में परेशानी हो रही है। उसने बैग आगे रखने और छात्रा को बीच में बैठने के लिए कहा। छात्रा ने उसकी बात मान ली। इसके बाद ड्राइवर ने छात्रा के पैरों को गलत तरीके से छुआ और चलती एक्टिवा पर खड़े होकर उसके ऊपर बैठने की कोशिश की। छात्रा पीछे खिसकी तो आरोपी ने उसे गाड़ी न हिलाने के लिए कहा। इससे परेशान होकर छात्रा ने विरोध किया और रास्ते में एक्टिवा रुकवा दी। भाई को थप्पड़ मारकर मौके से भाग निकला छात्रा के भाई ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया और मौके से भाग गया। घर पहुंचकर दोनों बच्चों ने माता-पिता को घटना बताई। इसके बाद माता-पिता उन्हें लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments