Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्व विधायक कौशल यादव ने कई गांवों का किया भ्रमण - Nawada...

पूर्व विधायक कौशल यादव ने कई गांवों का किया भ्रमण – Nawada News


.

गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कौशल यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगमी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड रोह, कौवाकोल और गोविंदपुर आते है।

शुक्रवार को विधायक कौशल यादव बुधवारा पंचायत के सभी गांव का भ्रमण किया। गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव सुघड़ी पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार वर्मा, गोविंदपुर पंचायत के समाजसेवी व मुखिया प्रत्याशी मंटू यादव,भवनपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश यादव और पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव,माधोपुर के समाजसेवी अजित यादव के अलावे अन्य समाज लोगों के बीच बैठकर 40 वर्षों बनाम 5 वर्षों की विकास के मुद्दों पर लोगों को बताया गया। पाँच साल पहले जिस तरह से विकास की गंगा बहाई गई थी, जो आज थम गया है।जिससे सभी लोगों में नाराजगी छाई हुई है।समस्या का समाधान करने के लिए कोई प्रतिनिधि पहल नहीं कर रहे हैं। जिससे विकास की रफ्तार रुक गया है।गोविंदपुर चौक से लेकर दर्शन पुल तक सड़क का हाल काफी जर्जर हो चुका है रोजाना घटना दुर्घटना घट रही है 5 सालों में 4 साल बीत चुका है 4 माह के बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है लेकिन आज तक सड़क नहीं बना है जिससे प्रखंड क्षेत्र के लोगों के अलावे अन्य जगहों के लोगों के साथ घटना दुर्घटना घट रही है। जिसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में खुद देगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments