Thursday, June 4, 2026
Homeबॉलीवुडसनी देओल की 'मां', बैडमिंटन प्लेयर से बनीं एक्ट्रेस, हौसले की मिसाल...

सनी देओल की ‘मां’, बैडमिंटन प्लेयर से बनीं एक्ट्रेस, हौसले की मिसाल हैं धर्मेंद्र संग हिट देने वाली ये हीरोइन


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अभिनय से लेकर राजनीति तक में सफलता हासिल की है. वह लोगों के लिए हिम्मत की मिसाल हैं. कभी सनी देओल की मां बनकर तो कभी धर्मेंद्र की पत्नी बनकर उन्…और पढ़ें

दे चुकीं कई ब्लॉकबस्टर

हाइलाइट्स

  • किरण खेर ने अभिनय और राजनीति में सफलता पाई.
  • कैंसर के बावजूद किरण खेर ने अपने कर्तव्यों को निभाया.
  • किरण खेर ने बैडमिंटन में भी नेशनल लेवल पर खेला.

नई दिल्ली. राजनीति हो या अभिनय का मंच टैलेंटेड एक्ट्रेस किरण खेर हर जगह जीत हासिल कर लोगों के लिए मिसाल कायम की है. उन्होंने मुश्किल समय में भी अपने हौसले से सभी को प्रेरित किया. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी. इलाज के दौरान भी वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने से नहीं चूकीं.

14 जून 1952 को जन्मीं किरण ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. आज वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. साल 2020 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा का पता चला था, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है. दरअसल, घर में हुए एक हादसे में उनकी बायीं बांह फ्रैक्चर हो गई थी, जब वह इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में पहुंची, तो टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि यह सिर्फ हड्डी के फ्रैक्चर होने का मामला नहीं है, बल्कि उन्हें मल्टिपल मायलोमा नामक कैंसर भी है, जो उनकी बांह और कंधे में फैल चुका है.

एक्टिंग ही नहीं राजनीति में दिखाया दमखम

जिस वक्त उन्हें कैंसर की बीमारी के बारे में पता चला उस समय भी किरण ने बतौर लोकसभा सांसद अपने कर्तव्यों को पूरी लगन से निभाया और जनता की सेवा करती रहीं. वहीं, बतौर एक्ट्रेस भी अपने काम से पीछे नहीं हटीं. वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में बतौर जज नजर आती रहीं और दर्शकों को अपनी उपस्थिति से एक्साइटेड करती रहीं. कैंसर के दर्द से जूझने के बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कान, सादगी और आत्मविश्वास बना रहा, उनका यह अंदाज दर्शकों के दिलों को छू गया.एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले किरण सक्सेसफुल बैडमिंटन प्लेयर भी रह चुकी हैं. वह दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं.

Kirron Kher, Kirron Kher Video, Kirron Kher befitting reply to Pakistan, Kirron Kher share history books of pakistan through Nawazuddin Siddiqui watch video, किरण खेर, किरण खेर का वीडियो, नवाजुद्दीन सिद्दीकी , किरण खेर ने दिया पाकिस्तान को जवाब
किरण खेर के वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं.

बता दें कि किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फीचर फिल्म आसरा प्यार दा से की थी. इसके बाद उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी संग ‘सरदारी बेगम’ में काम किया. यह फिल्म उस साल की काफी फेमस थी. इसके अलावा साल 2007 में उन्होंने फिल्म ‘अपने’ में भी काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे. सनी देओल की मां की भूमिका में उन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी.किरण खेर ने दो शादी रचाई है. पहली शादी उनकी 1980 में बिजनेसमैन गौतम बैरी से हुई थी. लेकिन शादी ज्यादा समय नहीं चली और उन्होंने फिर अनुपम खेर से शादी रचा ली, जो उनके पुराने दोस्त थे.

homeentertainment

सनी देओल की ‘मां’, बैडमिंटन प्लेयर से बनीं एक्ट्रेस, हौसले की मिसाल है हीरोइन



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments