Saturday, May 30, 2026
Homeबॉलीवुडप्यार में 'बेरहम' हो गया था स्टार, हीरोइन के खातिर तोड़ ली...

प्यार में ‘बेरहम’ हो गया था स्टार, हीरोइन के खातिर तोड़ ली सगाई, करने लगा था अजीब डिमांड


Last Updated:

सुपरस्टार ने एक बार को-स्टार के लिए अपने गहरे प्यार को कुबूल किया था. वे उनकी सादगी और खूबसूरती के इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी मंगेतर से उनके जैसा बनने की डिमांड तक कर डाली थी. उन्होंने यह भी माना कि भावी पत्नी के साथ उनका शुरुआती रिश्ता सिर्फ ऑन-स्क्रीन रोमांस सीखने की एक सोची-समझी चाल थी. सुपरस्टार ने एक्ट्रेस के चलते हुए एक झगड़े के बाद मंगेतर से सगाई तोड़ दी थी और वे हीरोइन से शादी करने वाले थे, लेकिन पांच दिन बाद मंगेतर के मनाने पर वे मान गए.

नई दिल्ली: सुपरस्टार ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है और दोनों आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सुपरस्टार की जिंदगी का इकलौता प्यार उनकी पत्नी नहीं थीं. 90 के दशक में एक वक्त ऐसा भी था, जब एक्टर अपनी पहली ही फिल्म ‘इल्जाम’ की को-स्टार नीलम कोठारी के प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार थे. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

govinda

नीलम कोठारी और गोविंदा की पहली मुलाकात 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ के सेट पर हुई थी. गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में याद करते हुए बताया था कि जब उन्होंने नीलम को पहली बार सफेद शॉर्ट्स और लंबे बालों में देखा, तो उन्हें लगा जैसे कोई परी जमीन पर उतर आई हो. नीलम ने जब बहुत ही सलीके से उन्हें ‘हैलो’ कहा, तो गोविंदा बुरी तरह डर गए क्योंकि उनकी इंग्लिश बहुत खराब थी और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस मॉडर्न लड़की से कैसे बात करेंगे.

govinda

गोविंदा शुरुआत में नीलम के सामने काफी हिचकिचाते थे क्योंकि दोनों के बैकग्राउंड और परवरिश में जमीन-आसमान का अंतर था. लेकिन धीरे-धीरे सेट पर बातचीत शुरू हुई, गोविंदा ने जोक्स सुनाकर नीलम को हंसाना शुरू किया और दोनों पक्के दोस्त बन गए. इसके बाद, दोनों ने साथ में 14 हिट फिल्में कीं. गोविंदा ने माना कि नीलम की सादगी, उनकी आंखों की पवित्रता और उनके कड़क कैरेक्टर को देखकर कोई भी उन पर दिल हार जाता और गोविंदा भी हार गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

govinda

नीलम के प्यार का जादू गोविंदा के सिर चढ़कर बोल रहा था. वे अपनी मंगेतर सुनीता आहूजा के सामने भी दिन-रात नीलम की तारीफों के पुल बांधते रहते थे. हद तो तब हो गई, जब गोविंदा ने सुनीता से यह कहना शुरू कर दिया कि वो खुद को बदले और नीलम जैसी बनने की कोशिश करे. गोविंदा ने खुद माना कि वो उस वक्त बहुत बेरहम हो गए थे, जिससे सुनीता चिढ़ जाती थीं और कहती थीं कि मैं जैसी हूं वैसी ही ठीक हूं, मुझे बदलने की कोशिश मत करो.

govinda

गोविंदा ने इंटरव्यू में एक और हैरान करने वाला खुलासा किया था कि वो शुरुआत में सुनीता को लेकर गंभीर नहीं थे. जब वे नए-नए एक्टर बने थे, तो उन्हें सेट पर लड़की को बाहों में लेने और रोमांटिक सीन करने में बहुत शर्म आती थी. उनके बड़े भाई कीर्ति ने उन्हें सलाह दी कि रोमांस का एक्सपीरियंस लेने के लिए किसी लड़की से अफेयर कर लो. उसी दौरान गोविंदा की मुलाकात सुनीता से हुई और गोविंदा ने माना कि यह रिश्ता पूरी तरह एक सोची-समझी चाल थी.

govinda

गोविंदा जैसे-जैसे फिल्मों में बिजी होते गए, सुनीता को लेकर उनका नजरिया बदलने लगा. दूसरी तरफ, गोविंदा की नीलम से बढ़ती नजदीकियों को देखकर सुनीता के अंदर जलन और इनसिक्योरिटी की भावना आने लगी. दोनों के बीच अक्सर नीलम के नाम पर झगड़े होने लगे. एक दिन बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सुनीता ने गुस्से में नीलम को लेकर कुछ उल्टा-सीधा कह दिया. यह सुनते ही गोविंदा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

govinda

नीलम के खिलाफ एक शब्द भी गोविंदा को बर्दाश्त नहीं था. उन्होंने गुस्से में आकर सुनीता से सीधे कह दिया कि मुझे छोड़ दो और उसी वक्त अपनी सगाई तोड़ दी. गोविंदा ने इंटरव्यू में खुलकर कुबूल किया था कि वह नीलम से शादी करने का मन बना चुके थे और अगर सगाई टूटने के ठीक पांच दिन बाद सुनीता ने खुद फोन करके उन्हें मनाया न होता, तो वो पक्का नीलम के साथ सात फेरे ले चुके होते.

govinda

भले ही फैंस पर्दे पर गोविंदा और नीलम की रोमांटिक जोड़ी के दीवाने थे, लेकिन असल जिंदगी में यह लव स्टोरी अधूरी ही रह गई. सुनीता ने समझदारी दिखाते हुए गोविंदा को मना लिया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए. वहीं नीलम और गोविंदा के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए. लेकिन 90 के दशक का यह किस्सा आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव ट्रायंगल्स में से एक माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments