सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भदोही के औराई थाना क्षेत्र में नरथुआ उगापुर पेट्रोल पंप के सामने बाइक की टक्कर में प्रतापगढ़ में तैनात उप निरीक्षक राजन बिंद की मौत हो गई। राजन बिंद हीरापुर उगापुर गांव के रहने वाले थे। वह अपनी बाइक से औराई में किसी काम से गए थे।
नरथुआ पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान दूसरी तेज रफ्तार बाइक उन्हें रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
32 वर्षीय राजन बिंद चार दिन पहले ही अपनी दादी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। औराई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान में जुटी है।

