प्रतापगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ पुलिस और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने गायत्री सेवा संस्थान और जस्ट राइट संस्था के साथ मिलकर 11 जून को अभियान चलाया।
.
गांधी चौराहे के सामने मणीधारी मेटल और अरनोद रोड स्थित न्यू मारुती ऑटो गैराज से चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति ने उन्हें शेल्टर होम भेज दिया है।
कार्रवाई में कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रामा अवतार, कांस्टेबल शम्भू लाल और प्रभु लाल मौजूद थे। गायत्री सेवा संस्था के जिला प्रभारी रामचंद्र मेघवाल, राजू कुमार और अंतिम बाला भी टीम में शामिल थे।
कोतवाली थाने में दोनों दुकानों के मालिक सुनील जैन और गोपाल लोहार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बाल श्रम रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

