Thursday, April 23, 2026
Homeबॉलीवुडप्रभास की ऑनस्क्रीन मां, विनोद खन्ना संग रोमांस में कर दी थी...

प्रभास की ऑनस्क्रीन मां, विनोद खन्ना संग रोमांस में कर दी थी हद पार, गाने पर कटा था बवाल


Last Updated:


हिट की गारंटी माने जाने वाली वो हसीना, जिसने बॉलीवु़ड में भी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. साउथ में वह दादा, बाप और बेटा तीनों के साथ ही काम कर चुकी है. लेकिन साल 1993 में हसीना ने विनोद खन्ना संग एक ऐसा गाना किया था कि बवाल कट गया था.

नई दिल्ली. वो सुंदरी, जिसने बहुत कम उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बनाई. वह सिर्फ एक ग्लैमरस एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि दमदार परफॉर्मर के तौर पर भी जानी जाती हैं.

हम जिस टैलेंटेड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं राम्या कृष्णन हैं. राम्या कृष्णन ने भले ही ज्यादातर साउथ फिल्मों में काम किया हो, लेकिन बॉलीवुड में भी उन्होंने खूब काम किया है. लेकिन विनोद खन्ना के साथ आते ही वह सु्र्खियों में छा गई थीं.

राम्या कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत साप 1984 में फिल्म कांचू कागड़ा से की थी. तकरीबन 15 साल तक वह बतौर हीरोइन इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करती रही. बतौर लीड हीरोइन भी वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक वक्त में तो वह इतनी पॉपुलर रही हैं, कि साउथ की तीन पीढियों के साथ उन्होंने काम किया था. इनमें वो हीरो जिनके साथ, वह नजर आ चुकी हैं, वो हैं, चिरंजीवी, नागार्जुन, बलैया, वेंकी मामा, मोहन बाबू और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार हैं.

तीन पीढ़ियों में दादा, पिता, बेटा संग उन्होंने काम किया है, वह अक्किनेनी हीरो हैं, जी हा, अक्किनेनी नागेश्वर राव से लेकर अक्किनेनी अखिल तक… उन्होंने सभी के साथ काम किया और अपने टैलेंट की अमिट छाप छोड़ी.

साल 1993 में आई फिल्म परंपरा में तो वह विनोद खन्ना के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म का एक गाना ‘तू सावन में प्यार पिया की’ में तो विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे. इस रोमांटिक गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आई थी.

फिल्म में दोनों के बेहद बोल्ड और सनसनीखेज सीन दिखाए गए थे. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था. गाने में लिप-किस सीन भी दिए थे. उस वक्त राम्या विनोद खन्ना से करीब 24 साल छोटी थीं. गाने में ब्लाउज खोलने वाले सीन पर तो उस वक्त खूब विवाद हुआ था.

इतना ही नहीं इससे पहले राम्या अमिताभ बच्चन से शाहरुख जैसे कलाकारों के साथ फिल्मों रोमांस कर चुकी हैं. फिल्म बड़े मियां छोटे मिया में राम्या औऱ बिग बी ने एक साथ काम किया था. मनीषा कोइराला की फिल्म क्रिमनल में भी वह नजर आई थीं. संजय दत्त संग वह खलनायक में भी नजर आई थीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments