Friday, April 17, 2026
Homeदेशप्रिंसिपल मैडम का शैतानी रूपः बच्चे को खिड़की से बांधकर उल्टा लटकाया,...

प्रिंसिपल मैडम का शैतानी रूपः बच्चे को खिड़की से बांधकर उल्टा लटकाया, फिर जड़े थप्पड़, पुलिस ने दर्ज किया केस


Last Updated:

Panipat News: पानीपत के प्राइवेट स्कूल में छात्र को ड्राइवर ने रस्सी से उल्टा लटकाकर पीटा, वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने प्रिंसिपल और ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

प्रिंसिपल मैडम का शैतानी रूपःबच्चे को खिड़की से बांध उल्टा लटकाया, जड़े थप्पड़मैडम ने बच्चे को प्रताड़ित किया. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्कूल काम करके नहीं गया. फिर मैडम ने बच्चे को प्रताड़ित किया.  अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. उधर, मामले सह आरोपी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल ने डांटने क लिए ड्राइवर को बुलाया. ड्राइवर ने बच्चे को ऊपर वाले कमरे में ले जाकर खिड़की से रस्सियों के सहारे उल्टा लटका दिया. इसके बाद उसे खूब थप्पड़ मारे. साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. बच्चे के परिवार के पास जब वीडियो पहुंचे तो वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे.

वहां प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता. इसके बाद परिवार ड्राइवर के घर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. यहां से परिवार वाले सीधे मॉडल टाउन थाने पहुंचे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 115, 127(2), 351(2) BNS, 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं, स्कूल प्रिंसिपल का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक छात्र को थप्पड़ मारती हुई दिख रही है. प्रिंसिपल का कहना है कि उसने 2 सगी बहनों के साथ बुरा बर्ताव किया था. उसके परिवार वालों को बताकर उसे सजा दी.

चालक को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

मॉडल टाउन एसएचओ ने फोन पर बताया कि बच्चो के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल ओर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है. एसएचओ ने बताया कि ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए रेड भी की गई, लेकिन ड्राइवर नहीं मिला. हालांकि, अब पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homeharyana

प्रिंसिपल मैडम का शैतानी रूपःबच्चे को खिड़की से बांध उल्टा लटकाया, जड़े थप्पड़



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments