Friday, April 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफरवरी में गोरखपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत: शताब्दी वर्ष समारोह...

फरवरी में गोरखपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत: शताब्दी वर्ष समारोह के तहत सामाजिक सद्भाव बैठक को करेंगे संबोधित – Gorakhpur News



आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत फरवरी 2026 में गोरखपुर आएंगे।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सर संघ चालक मोहन भागवत फरवरी 2026 में गोरखपुर आएंगे। वह संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। फरवरी में सामाजिक सद्भाव की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि RSS प्रमुख किसी बड़ी बैठक

.

RSS शताब्दी वर्ष समारोह को जोर-शोर से मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में विजयदशमी के दिन यानी 2 अक्टूबर से इसकी शुरूआत होगी। पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उनकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और जिम्मेदारी भी वितरित हो चुकी है। इसी क्रम में फरवरी 2026 में काफी महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखा गया है।

अब जानिए फरवरी 2026 में क्या होगा 1 से 28 फरवरी 2026 तक सामाजिक सद्भभाव बैठक का आयोजन किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों की मानें तो निर्दोष, निडर, संगठित हिन्दू समाज खड़ा करना इन बैठकों का उद्देश्य हैं। लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर हिन्दू राष्ट्र कार्य में सहभागी बने। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी जाति या बिरादरी की समस्या उनकी सामूहिक समस्या है। यह भाव बनाने के उद्देश्य ये इस सद्भावना बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

अन्य केंद्रीय पदाधिकारी भी आ सकते हैं फरवरी महीने में होने वाला यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें सर कार्यवाह भी शामिल हो सकते हैं। लंबे समय बाद यह होने जा रहा है कि गोरखपुर में इतने बड़े पैमाने पर संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों का जमावड़ा होने जा रहा है। यहां से हिन्दू प्रथम की संकल्पना को बल प्रदान करने की संभावना है।

जानिए पूरे साल क्या कार्यक्रम होंगेविजयादशमी उत्सव : 2 से 15 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी के साथ शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ होगा। 1925 की विजयादशमी को संघ का आरंभ हुआ था। संघ के 100वें विजयादशमी उत्सव में हर हिन्दू परिवार से कम से कम एक किशोर व महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। – व्यापक गृह संपर्क : घर-घर संपर्क योजना – 2 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर हिन्दू परिवार में संघ विचार पहुंचाना है। इसके साथ ही संपूर्ण समाज को समरस रूप में हिन्दू सम्मेलनों में सहभागी बनाने का लक्ष्य है। – मंडल/ बस्ती हिन्दू सम्मेलन : 24 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हर व्यवसायी शाखा का आयोजन करने, मिलन करने एवं जागरण टोली बनाने का लक्ष्य रखा गया है। – सामाजिक सद्भाव बैठक : 1 फरवरी से 28 फरवरी तक सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य है कि जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर समाज हिन्दू व देश का सोचने वाला बने। – प्रमुख जन गोष्ठी : 20 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक प्रमख जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नागरिक गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें लोग शामिल रहेंगे। – शालेय/बाल कार्ययोजना : 16 से 31 अगस्त 2026 तक शालेय/बाल कार्ययोजना का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर बस्ती और 5 हजार आबादी वाले हर गांव में शाखा लगाना है। – युवा केंद्रित कार्यक्रम (नगरीय) : 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में हर बस्ती में सक्षम टोली का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments