Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्जी आईडी तैयार कर पूजा पाल को दी धमकी: उमेश यादव...

फर्जी आईडी तैयार कर पूजा पाल को दी धमकी: उमेश यादव के नाम पर विवेक सिंह का खेल, सपाइयों ने ट्रोलिंग शुरू की – Prayagraj (Allahabad) News


सपा की निष्कासित विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने, सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नाराज पूजा पाल ने कर्नलगंज थाने में उमेश यादव नामक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है।

.

हालांकि अब तक की जांच से जो कहानी सामने आ रही वह अजीब है। पूजा पाल ने जिस उमेश यादव पर केस दर्ज कराया है, वह फेसबुक आईडी के मुताबिक है। जबकि जांच में कहा जा रहा है कि उमेश यादव की आईडी फर्जी बनाई गई। विवेक सिंह ने यह कारनामा किया।

विवेक ने उमेश यादव की फर्जी आईडी तैयार कर पूजा पाल पर अभद्र, अश्लील कमेंट्स किए ताकि जाति विशेष को लेकर हंगामा खड़ा हो। हालांकि अब तक साफ नहीं है कि पूजा पाल को धमकी, अभद्र टिप्पणी करने वाला कौन है। अभी तक आईडी की जांच हो रही है, इसी में कहानी कुछ और नजर आ रही है।

पुलिस अधिकारी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं लेकिन सपा नेता इसे लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय है। उनका कहना है कि उमेश यादव की प्रोफाइल विवेक सिंह ने तैयार कर इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की।

जानिये अब तक क्या रहा है मामला

सपा से बर्खास्त विधायक पूजा पाल पर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ प्रयागराज में FIR दर्ज हुई है। शनिवार को विधायक की तरफ से उनके वकील ने कर्नलगंज थाने में शिकायत दी

कहा- उमेश यादव नाम के शख्स ने ओछी लोकप्रियता के लिए महिला विधायक पर टिप्पणी की। उसके शब्दों से पाल, बघेल, धनगर, गडेरिया और चरवाहा समाज को भी ठेस पहुंची हैं। हम आहत हैं।

14 अगस्त को योगी की तारीफ करने पर सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया था। इस पर पूजा पाल ने X पर लिखा- मुझे इलेक्शन की सीट की फिक्र नहीं है। मुझे मेरे पति के हत्यारों का टिकट जहन्नुम के लिए कटने की खुशी है।

पूजा के इस ट्वीट पर उमेश यादव नाम के X अकाउंट से लिखा गया- जय हो, आपको ईश्वर सीधा बैकुंठ प्रदान करें।

इधर, शनिवार को पूजा पाल ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। उन्होंने X पर लिखा- मैं फिर से सीएम का धन्यवाद करती हूं। उनके नेतृत्व में गुंडों-माफिया को उनके उचित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जो कि अत्यंत आवश्यक है।

शनिवार को CM योगी से सपा से बर्खास्त विधायक पूजा पाल ने लखनऊ में मुलाकात की।

शनिवार को CM योगी से सपा से बर्खास्त विधायक पूजा पाल ने लखनऊ में मुलाकात की।

FIR में क्या लिखवाया, हूबहू पढ़िए पूजा पाल के वकील श्याम चंद्र पाल ने FIR में कहा- विधायक पूजा पाल को एक्स पर कई बार अपशब्द लिखा गया। इससे चायल विधानसभा सहित तमाम महिलाओं का दिल झकझोर गया। पूजा पाल पर जो टिप्पणी की गई, वह बेहद खराब है। ओछी लोकप्रियता के लिए उमेश यादव ने ऐसा किया है।

जो शब्द पूजा पाल पर कहे गए, उससे हम सभी आहत हैं। उसके शब्दों से शेफर्ड, पाल, बघेल, धनगर, गडेरिया और चरवाहा समाज को काफी ठेस पहुंची है। अगर इस प्रकार के लोगों पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा जाएगा तो मनोबल बढ़ता रहेगा। उमेश यादव ने अपने शब्दों से समाज को दूषित किया है।

इस मामले पर DCP अभिषेक भारती ने बताया- तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपी उमेश यादव के X पर किए गए 2 पोस्ट देखिए…

इसी पोस्ट के बाद आरोपी उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसी पोस्ट के बाद आरोपी उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पूजा पाल के वकील ने X यूजर उमेश यादव पर FIR दर्ज कराई है।

पूजा पाल के वकील ने X यूजर उमेश यादव पर FIR दर्ज कराई है।

सीएम की तारीफ के 8 घंटे बाद अखिलेश ने निकाला था… पूजा पाल ने 14 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान योगी की तारीफ की थी। कहा था- मैंने अपना पति खोया है। सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की? मैं सीएम को धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया। मेरी बात तब सुनी, जब किसी ने नहीं सुनी।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों को मिट्टी में मिलाया है। मैं उनके जीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं।

पूजा की इस स्पीच के करीब 8 घंटे बाद अखिलेश ने उनको पार्टी से निकालने का आदेश जारी कर दिया। सपा से निकाले जाने के बाद दैनिक भास्कर से पूजा पाल ने कहा था- मुझे जो सही लगा, मैंने कहा। मैंने न सपा का नाम लिया, न ही अखिलेश यादव का। मैंने सिर्फ अतीक अहमद का नाम लिया।

मैंने तो सिर्फ सीएम योगी को धन्यवाद दिया था। इसमें मैंने कोई अपराध नहीं किया। भाजपा जॉइन करने पर कहा- अभी मेरा ऐसा कोई प्लान नहीं है। विधायक पूजा पाल, राजू पाल की पत्नी हैं। 2005 में राजू पाल की हत्या अतीक अहमद ने की थी।

सपा ने कहा था- पूजा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थीं सपा ने कहा- पूजा पाल ने लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां कीं। चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने इन्हें बंद नहीं किया। इससे पार्टी को नुकसान हुआ। उनका आचरण पार्टी हितों के खिलाफ है।

इसी कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सपा से निष्कासित किया जाता है। साथ ही, उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है। अब वह न तो सपा के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी और न ही इसके लिए आमंत्रित की जाएंगी।

यह तस्वीर 9 महीने पहले की है, जब फूलपुर उपचुनाव में पूजा पाल भाजपा के लिए प्रचार कर रही थीं।

यह तस्वीर 9 महीने पहले की है, जब फूलपुर उपचुनाव में पूजा पाल भाजपा के लिए प्रचार कर रही थीं।

पूजा पाल को लेकर अब तक किसने क्या कहा जानिए

  • शिवपाल यादव: पूजा पाल का हाल भी केशव मौर्य जैसा होगा। अब वह कभी दोबारा विधायक नहीं बन पाएंगी। पूजा पाल को पार्टी अनुशासन का पालन करना चाहिए था।
  • बृजभूषण सिंह: वर्तमान समय में अगर कोई सपा में रहते हुए मुख्यमंत्री और भाजपा शासन की तारीफ करेगा तो स्वाभाविक है कि पार्टी को यह अच्छा नहीं लगेगा। पूजा पाल ने जो किया, उनकी आत्मा ने उन्हें वैसा करने को कहा। सपा ने जो कार्रवाई की है, वह उसके नियमों के अनुसार है। अब वह स्वतंत्र हैं, जिस पार्टी में जाना चाहें, जा सकती हैं।
  • मंत्री दयाशंकर सिंह: पूजा पाल अति पिछड़े समाज से आती हैं। उनके पति की शादी के 9 दिन बाद ही हत्या कर दी गई थी। तत्कालीन सरकार हत्यारों के साथ खड़ी थी। जनता ने चंदा करके पूजा को तीन बार विधायक बनाया। योगी सरकार में उन्हें न्याय मिला और उनके पति के हत्यारे अब इस दुनिया में नहीं हैं।
  • सांसद अफजाल अंसारी: सपा दरियादिल लोगों की पार्टी है। राज्यसभा चुनाव में कई सपा विधायकों ने बीजेपी को वोट दिया, फिर भी पार्टी ने लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन जब कोई अपने पाप का कीर्तिमान बना ले, तो कार्रवाई करनी ही पड़ती है।

जानिए, कौन हैं पूजा पाल

2005 को बसपा विधायक राजू पाल के साथ पूजा पाल की शादी हुई थी। इसके 9 दिन बाद ही राजू पाल की हत्या हो गई थी।

2005 को बसपा विधायक राजू पाल के साथ पूजा पाल की शादी हुई थी। इसके 9 दिन बाद ही राजू पाल की हत्या हो गई थी।

पूजा पाल प्रयागराज के कटघर मोहल्ले में रहती थीं। 16 जनवरी, 2005 को पूजा की शादी धूमनगंज के उमरपुर नीवां में रहने वाले राजू पाल के साथ हुई थी। राजू पाल उस समय इलाहाबाद के शहर पश्चिमी सीट से बसपा के विधायक थे।

पूजा की शादी के महज 9 दिन बाद ही राजू पाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का नाम आया था। पति की हत्या के बाद पूजा पाल डरी नहीं। वह हत्यारों को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती रहीं।

पूजा 2007 में प्रयागराज पश्चिम से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत दर्ज की। इसके बाद 2012 में इसी सीट से माफिया अतीक अहमद को चुनाव हराया। 2017 में बसपा के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ीं और हार गईं। इसके बाद 2022 में सपा के टिकट पर कौशांबी की चायल सीट से चुनाव लड़ी और विधायक बनीं।

उमेश पाल के बुआ की बेटी हैं पूजा पाल

उमेश पाल ने अपनी बुआ की बेटी पूजा पाल को न्याय दिलाने के लिए 18 साल तक अतीक अहमद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी।

उमेश पाल ने अपनी बुआ की बेटी पूजा पाल को न्याय दिलाने के लिए 18 साल तक अतीक अहमद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद की उलटी गिनती शुरू हुई थी। दरअसल, उमेश पाल बसपा विधायक और पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह थे। साल-2005 में राजू पाल की हत्या अतीक अहमद ने ही की थी। इस वजह से वह अतीक अहमद के निशाने पर थे। पूजा पाल, उमेश पाल की बुआ की बेटी हैं। उमेश पाल की 24 फरवरी, 2023 की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

उमेश पाल हत्याकांड ने काफी तूल पकड़ा था। उस समय विधानसभा में सीएम योगी और नेता विपक्ष रहे अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस हुई थी। तभी योगी ने कहा था कि यूपी में माफिया को मिट्टी में मिला देंगे।

15 अप्रैल, 2023 को पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या कर दी गई थी।

15 अप्रैल, 2023 को पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या कर दी गई थी।

———————

ये खबर भी पढ़ें-

पूजा पाल 2 साल से बगावती…मुस्लिम वोटर्स साधने को निकाला:योगी की तारीफ अखिलेश को पसंद नहीं; फतेहपुर में पप्पू को निकाला तब भी घिरे

विधायक पूजा पाल ने 14 अगस्त को विधानसभा में योगी की तारीफ करने के 8 घंटे बाद ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उससे पहले 11 अगस्त को फतेहपुर में मकबरे में हंगामा हुआ। सपा नेता पप्पू चौहान पर भी FIR हुई। सपा ने अगले दिन पप्पू को पार्टी से निकाल दिया। पढ़िए पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments