Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानफलोदी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू: 870 बूथों पर 1.53...

फलोदी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू: 870 बूथों पर 1.53 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जा रही दवा – Phalodi News



फलोदी जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत जिला अस्पताल से टीमें पोलियो रोधी दवा लेकर बूथों पर रवाना हुईं। जिला अस्पताल में भी एक बूथ स्थापित किया गया है, जहां बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

.

राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत फलोदी जिले में 1.53 लाख से अधिक बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक नवजात शिशुओं से लेकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के पहले दिन जिले भर में कुल 870 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाने के लिए घर-घर जाकर टीमें दवा देंगी।

अभियान की तैयारियों के बारे में बताते हुए आरसीएचओ डॉ. हजारीमल सोनी ने कहा कि इसके लिए 2500 प्रशिक्षित वैक्सीनेटर, 3 मोबाइल टीमें और वैक्सीन की सुरक्षा व वितरण के लिए जिले में 33 कोल्ड चेन पॉइंट बनाए गए हैं।

सीएमएचओ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। अभियान के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments