Friday, July 31, 2026
Homeखेलफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई पंजाब किंग्स, खिताबी मैच में...

फाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई पंजाब किंग्स, खिताबी मैच में फिर RCB से हो सकता है मुकाबला


PBKS vs RCB, IPL 2025 Qualifier 1: लीग स्टेज में नंबर-1 पर रहने वाली पंजाब किंग्स क्वालीफायर-1 में बुरी तरह हार गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफायर में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया. आरसीबी अब फाइनल में प्रवेश कर गई है. पर आपको बता दें कि पंजाब किंग्स अभी फाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. इस बार के बाद भी पंजाब के पास फाइनल में जाने का मौका है. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2025 का फाइनल भी पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच हो सकता है. 

क्वालीफायर-1 में RCB ने पंजाब किंग्स को आसानी से हरा दिया. मैच में पंजाब ने सिर्फ 101 रन बनाए थे. जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया. बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में सुयष शर्मा और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट लेकर करिश्मा किया और बल्लेबाजी में फिल साल्ट हीरो रहे. साल्ट 27 गेंद में 56 रन बनाकर नाबाद लौटे. 

पंजाब किंग्स को चाहे पहले क्वालीफायर मैच में 8 विकेट से हार मिली हो, लेकिन वह आईपीएल 2025 से बाहर नहीं हुई है. पंजाब को पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में फिनिश करने का फायदा मिलेगा. अब पंजाब किंग्स का सामना दूसरे क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा. 

अगर पंजाब की टीम दूसरा क्वालीफायर मुकाबला जीत लेगी तो फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. फिर फाइनल में पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. हालांकि, फाइनल में पहुंचने के लिए पंजाब को अब हर हाल में क्वालीफायर-2 जीतना होगा. 

9 साल बाद फाइनल में RCB

आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी बार IPL फाइनल साल 2016 में खेला था. उसके बाद बेंगलुरु कई बार प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन फाइनल तक का सफर तय नहीं कर सकी थी. बेंगलुरु की जीत की नींव सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने रखी, जिन्होंने 3-3 विकेट चटकाए. वहीं बाकी कसर फिल साल्ट ने पूरी कर दी, जिन्होंने 27 गेंद में नाबाद 56 रन बनाए.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments