फतेहाबाद. हरियाणा रके फतेहाबाद जिले के टोहाना में 16 वर्षीय लडके का शव मिलने के मामले में बडा खुलासा हुआ हैं. शहर थाना पूलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में एक युवक ने बताया कि नाबालिग लड़का उसकी गर्लफ्रेड से डंस्टाग्राम पर चैट करता था. समझाने पर भी जब वह नहीं माना, तो 9 दिसंबर को उसे बुलाकर पहले बीयर पिलाई गई, फिर नशे में होने पर कपडे से उसका गला घोंट दिया और शव को रेलवे ट्रैक पर छाड़कर भाग गए.
बाद में ट्रेन आने से शव के टुकड़े हो गए. पुलिस ने पहल इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया.
सैलून में काम सीख रहा था पीयूष
मृतक की पहचान टोहाना के शक्ति नगर निवासी पीयूष (16) के रूप में हईं है. उसके पिता ने बताया था कि पीयूष सैलून में काम सीख रहा हैं. दिसंबर की शाम करीब 6 बजे सुरेद्र और अमन नामक 2 युवक उसे वेदप्रकाश की दूकान से बुलाकर ले गए थे. उसी दिन शाम 7:30 बजे पीयुष का फोन आया के वह 15 मिनट में घर आ रहा है, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया.
सुरेंद्र ने पहले फोन नहीं उठाया
दीपक ने आगे बताया कि इसके बाद उसने सुरेद्र से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. रात करीब 1 0:30 बजे सुरेंद्र ने फोन कर उसे बताया कि उन्होंने पीयूष को शाम 7:30 बजे ढाब बस्ती के पास छोड दिया था.
शराब पिलाकर रेलवे लाडन पर लेटाया: दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि सुरेंद्र और अमन ने पहले पीयूष को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसे रेलवे लाइन पर लेटा दिया. यहां ट्रेन की चपेट में आने से पीयूष की मौत हो गई. उन्होंने आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो पता चला कि सुरेद्र और अमन पीयूष को अपने साथ लेकर जा रहे हैं. दोनों एक हफ्ते से पीयूष से मिलने आ रहे थे. इन्होंने किसी रंजिश में उसकी हत्या की है.
समझाने पर नहीं माना तो हत्या योजना बनाई
शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेद्र एक लड़की से इंस्टाग्राम पर बात करता था. इसी लडकी से पीयष ने भी बातचीत शुरू कर दी थी और सुरेंद्र ने पीयूष को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना. डसके बाद सुरंद्र और अमन ने पीयूष की हत्या की योजना बनाई.
शव नहर में फेककर ठिकाना लगाना चाहते थे
पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत सुरेंद्र और अमन 9 दिसंबर को पीयूष को घर से बुलाकर ले गए औऱ उन्होंने पीयष को बीयर पिलाई और नशे की हालत में कपडे (साफा) से उसका गला घोंट दिया. दोनों पीयूष के शव को नहर में फेंककर ठिकाने लगाना चाहते थे, लेकिन तभी सामने से टेन आती देख उन्होंने शव को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया, रेलगाड़ी शव के ऊपर से गुजर गई, जिससे शव के कईं टुकड़े हो गए.

