फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोतिया में रविवार को एक स्नातक छात्र का शव फांसी पर लटका मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया है। मृतक छात्र की पहचान अतिन जाटव पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। अतिन नगर के ओम डिग्री कॉलेज में स्नातक का छात्र था और एक लाइब्रेरी में पढ़ने जाता था। परिजनों के अनुसार, साथी छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। पहली बार मारपीट लाइब्रेरी में हुई, जिसके बाद छात्र घर आया। रात में फिर से उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूटी पाई गईं। एक साथी छात्र ने बताया कि वे दोनों गांव से लाइब्रेरी पढ़ने जाते थे और शाम को साथ लौटते थे। उसने बताया कि किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साथी छात्र अतिन को पास के राष्ट्रीय विद्यालय के मैदान में ले गए, जहां पहले से दो अन्य छात्र मौजूद थे। चारों छात्रों ने मिलकर अतिन की पिटाई की। छात्र के घर से एक कागज पर लिखा हुआ नोट भी मिला है। मृतक छात्र अपनी विकलांग मां का इकलौता सहारा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
फिरोजाबाद में स्नातक छात्र का शव लटका मिला: परिजनों का आरोप, पीट-पीटकर हत्या कर शव फांसी पर लटकाया – Shikohabad News
RELATED ARTICLES

