Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यदिल्लीबंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल: ममता...

बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल: ममता की सीट पर CRPF का फ्लैग मार्च, कोलकाता में बूथ कर्मचारी गर्मी में बेहोश


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Election 2026 Second Phase Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee

कोलकाता3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया।

पश्चिम बंगाल में बुधवार को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसको लेकर राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ममता की भवानीपुर सीट पर मंगलवार को CRPF ने फ्लैग मार्च निकाला। ममता के खिलाफ भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है।

इधर चुनाव कर्मचारी EVM मशीन लेकर पोलिंग बूथ पर पहुंच चुके हैं। कोलकाता में एक महिला कर्मचारी गर्मी के चलते बेहोश हो गई। सेकेंड फेज में कुल 1448 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अप्रैल को पहले चरण में 92.72% मतदान हुआ था। 4 मई को नतीजे आएंगे।

बंगाल में वोटिंग की तैयारी, 4 तस्वीरें…

तस्वीर कोलकाता की है, ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात जवान राइफल लिए नजर आया।

तस्वीर कोलकाता की है, ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात जवान राइफल लिए नजर आया।

कोलकाता में चुनाव की तैयारी में जुटी एक महिला कर्मचारी गर्मी के चलते बेहोश हो गई।

कोलकाता में चुनाव की तैयारी में जुटी एक महिला कर्मचारी गर्मी के चलते बेहोश हो गई।

कोलकाता में ईवीएम डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर में मतदान कर्मी गर्मी से बचने के लिए फैन का इस्तेमाल करती हुई।

कोलकाता में ईवीएम डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर में मतदान कर्मी गर्मी से बचने के लिए फैन का इस्तेमाल करती हुई।

मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर अपने-अपने बूथ की ओर जाते हुए।

मतदान कर्मी ईवीएम मशीन लेकर अपने-अपने बूथ की ओर जाते हुए।

बंगाल चुनाव के अपडेट्स…

  • भाजपा उम्मीदवार के घर के बाहर गोलीबारी: उत्तर 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर गोलीबारी में एक सीआईएसएफ जवान घायल हो गया। मामले में एक पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। उधर, हावड़ा में एक पोलिंग बूथ के परिसर से आठ क्रूड बम बरामद किए गए।
  • तृणमूल पार्षद समेत 1,543 गिरफ्तार: दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व बर्धमान के टीएमसी पार्षद नारु गोपाल भक्त भी शामिल हैं, जिन पर भाजपा नेता के घर हमले और डराने-धमकने का आरोप है।
  • 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती: बंगाल में 510 करोड़ रु. से अधिक की अवैध सामग्री जब्त हो चुकी है। 2021 के चुनाव में 339 करोड़ की जब्ती हुई थी। इस बार 30 करोड़ रु. नकद, 126.85 करोड़ की 48,000 लीटर शराब, 110.12 करोड़ के ड्रग्स और 58.28 करोड़ का सोना-चांदी शामिल है।
  • तृणमूल सांसद पर हमला, कांच से घायल: हुगली के गोघाट में तृणमूल सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर पत्थरों से हमला हुआ। इसमें कांच लगने से वह घायल हो गईं। मिताली बाग ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं भाजपा ने इसे सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया ‘नाटक’ करार दिया है।

बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव

बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

01:50 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

फालता में अजय पाल शर्मा के खिलाफ महिलाओं ने शिकायत कराई

फालता में रात के समय घरों में जबरन घुसने और महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में अजय पाल शर्मा और केंद्रीय बलों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत पीड़ित महिलाओं में से एक ने दर्ज कराई है।

01:45 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल चुनाव: बम के इस्तेमाल को रोकने NIA तैनात की गई

ECI सूत्रों ने बताया कि इस बार पश्चिम बंगाल के चुनावों में किसी भी तरह के बमों का इस्तेमाल न हो। इसके लिए NIA को तैनात किया गया है। बंगाल में दूसरे फेज की 142 सीटों पर कल वोटिंग होगी।

01:14 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल: फलता के जॉइंट बीडीओ सौरभ हाजरा को हटाया गया

साउथ 24 परगना जिले में फालता विधानसभा के जॉइंट बीडीओ को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। उन्हें पुरुलिया भेजा गया है। आयोग के मुताबिक सौरभ पर यह कार्रवाई किसी पुराने मामले पर की गई है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सौरभ के हटने की वजह आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ सहयोग नहीं करने को भी माना जा रहा है।

01:09 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पश्विम बंगाल के फलता में TMC का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय बलों को घेरा

चुनाव से ठीक एक दिन पहले, दक्षिण 24 परगना की फलता विधानसभा सीट पर भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर ‘रूट मार्च’ निकाला। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया।

11:09 AM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

EC पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई के कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दायर

मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर “उपद्रवियों” के खिलाफ कार्रवाई के अपने पहले के आदेश का चुनाव आयोग पालन नहीं कर रहा है। हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल को आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर के एक आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें कुछ नागरिकों को “उपद्रवी” कहा गया था और संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच के सामने एक याचिका में, TMC MP कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लगभग 350 लोगों की एक नई लिस्ट तैयार की है। बनर्जी क सीनियर वकील भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 जून तक हाई कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद चुनाव आयोग उसका पालन नहीं कर रहा है।

10:53 AM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

1,468 वोटर बंगाल चुनाव के दूसरे फ़ेज़ में वोट डाल सकेंगे

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कुल 1,468 लोग, जिन्हें SIR से जुड़े ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है, 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन वोटरों के नाम सप्लीमेंट्री रोल में हैं, वे वेबसाइट पर अपना EPIC नंबर डालकर डिटेल्स देख सकते हैं।

EC अधिकारी ने PTI को बताया, “जिन वोटरों की अपील अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 27 अप्रैल तक निपटा दी थी, उन्हें सप्लीमेंट्री रोल में शामिल कर लिया गया है, और वे दूसरे फेज में वोट डाल सकेंगे।”

07:51 AM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ममता के आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर चुनाव आयोग ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए

चुनाव आयोग ने सोमवार को पुलिस को एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह पोस्ट कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाकर की गई थी। आपत्तिजनक पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, TMC ने रविवार रात दावा किया था कि “UP के एक स्व-घोषित दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी और BJP समर्थक” ने सोशल मीडिया पर “माननीय ममता बनर्जी का एक घिनौना, अपमानजनक, अश्लील और अत्यधिक आपत्तिजनक कैरिकेचर” बनाया था। पार्टी ने कहा कि औपचारिक शिकायत के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया था। EC के एक अधिकारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस को तत्काल कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यह मामला हमारे संज्ञान में लाया गया था, और कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।” इस बीच, TMC सदस्य नीलांजन दास ने इस मामले के संबंध में बिधाननगर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है, और जिस सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्ट की गई थी, उसकी गहन जांच की जा रही है।

07:46 AM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

TMC प्रत्याशी जहांंगीर को IPS शर्मा की चेतावनी, जवाब में जहांगीर ने कहा- खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे

बंगाल चुनाव के बीच यूपी के IPS अफसर अजय पाल के कुछ वीडियो वायरल हो रहा हैं। एक वीडियो में वो टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान पर मतदाताओं को धमकाने के आरोप लगे हैं। चुनाव ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। जांच के दौरान जहांगीर के घर पर 14 पुलिसकर्मी तैनात मिले। IPS अजय पाल के वीडियो सामने आने के बाद टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे।

12:08 AM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल जीतने के लिए भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना

भाजपा की सबसे बड़ी उम्मीद उत्तर 24 परगना है, जहां मतुआ और शरणार्थी वोट निर्णायक हैं। सीएए का मुद्दा यहां लोगों के अस्तित्व का सवाल और भाजपा का ट्रम्प कार्ड है। इसे और पुख्ता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मतुआ के गढ़ ठाकुरबाड़ी पहुंचे और एसआईआर से डरे लोगों को नागरिकता का भरोसा दिया। वहीं, तृणमूल इसी ‘डर’ को भुनाकर मतुआ व अल्पसंख्यक वोट बैंक को एकजुट करने में जुटी है।

एसआईआर ने समीकरण उलझा दिया है। बनगांव दक्षिण में जहां जीत का अंतर 2,000 था, वहां 7,000 नाम कटे हैं। कल्याणी में 2,000 के मार्जिन पर 9,000 नाम हट गए। तृणमूल के एक कार्यकर्ता ने दावा किया कि यहां हिंदुओं-मतुआ के नाम ज्यादा कटे हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। वहीं, पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में आए भाजपा नेता कहते हैं- मतुआ समुदाय भाजपा का था और भाजपा के साथ है।

12:07 AM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दक्षिण का किला… यहीं से जाता है पश्चिम बंगाल की सत्ता का रास्ता

दक्षिण बंगाल, हावड़ा, कोलकाता और 24 परगना के उन इलाकों को कवर करता है, जो टीएमसी का मजबूत किला माने जाते हैं। भाजपा के लिए यहां सेंध लगाए बिना सत्ता तक पहुंचना मुश्किल है। वहीं, तृणमूल के लिए यह गढ़ बचाना चौथी बार सरकार बनाने के लिए बहुत जरूरी है।

2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इन 142 सीटों में से 123 जीती थी, जबकि भाजपा 18 पर सिमट गई थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इन सीटों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने में कामयाब रही, जबकि तृणमूल 90 में आगे थी।

बंगाल की कुर्सी का सफर उत्तर बंगाल या जंगलमहल से नहीं, बल्कि दक्षिण बंगाल के घनी आबादी वाले मैदानों से तय होता है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और हावड़ा, ये 4 जिले मिलकर 91 सीटों का ऐसा ब्लॉक बनाते हैं, जो विधानसभा की एक-तिहाई ताकत रखते हैं। तभी इसे ‘सत्ता का प्रवेश द्वार’ कहते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments