Monday, November 9, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खराब, AQI 418 पहुंचा: एमपी के...

दिल्ली-NCR में आतिशबाजी से हवा खराब, AQI 418 पहुंचा: एमपी के 14 शहरों में पारा 15°C से कम, यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा




दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब हो गई. रविवार को दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे जलाए, जिसके बाद सोमवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई। घने कोहरे के कारण सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, पटपड़गंज में AQI में 418, ITO पर AQI 406, राजीव चौक पर AQI 381 और साउथ एक्सटेंशन के आसपास के क्षेत्र में AQI 360 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के शहरों में रात में ठंड और सुबह धुंध छा रही है। भोपाल, इंदौर में भी न्यूनतम तापमान कम हुआ है। बीती रात 14 शहरों में पारा 14 डिग्री से कम रहा। इनमें इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी भी शामिल हैं। यूपी में ठंड बढ़ गई है। दिवाली की सुबह लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत 10 शहरों में धुंध छाई रही। इधर, श्रावस्ती, देवरिया, महराजगंज, बिजनौर, गोंडा और संभल समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments