Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबदायूं में किसान की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत: खेत की...

बदायूं में किसान की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत: खेत की रखवाली करते समय सड़क किनारे सो रहा था – Badaun News




बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था और अपनी मक्के की फसल की रखवाली कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना वनकोटा-जखौलिया संपर्क मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान कोठा गांव निवासी 45 वर्षीय रियासत पुत्र हाशिम के रूप में हुई है। रियासत हरीश सिंह की जमीन बटाई पर लेकर मक्के की खेती कर रहे थे। शनिवार रात रियासत अपनी फसल की रखवाली के लिए खेत के पास सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। देर रात एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार, रियासत खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments