रेलवे बोर्ड ने बनारस और सियालदह के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, झाझा-जमुई क्षेत्र के यात्रियों को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि यह ट्रेन झाझा रूट से गुजरेगी लेकिन झाझा स्टेशन पर इसका कोई व्यावसायिक ठहराव नहीं होगा।
.
रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे और उत्तर रेलवे को ट्रेन संचालन की अनुमति दी है। 16 कोच वाली यह अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन पटना, झाझा मुख्य लाइन होते हुए जसीडीह-मधुपुर मार्ग से सियालदह तक पहुंचेगी।
जमुई और देवघर क्षेत्र के कुछ हिस्सों को लाभ मिलेगा ट्रेन का ठहराव जसीडीह और मधुपुर में दिया गया है, जिससे जमुई और देवघर क्षेत्र के कुछ हिस्सों को लाभ मिलेगा। हालांकि, झाझा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन को नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। झाझा रेलवे जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का एक अहम स्टेशन है, जहां से बड़ी संख्या में यात्री कोलकाता, पटना और बनारस की यात्रा करते हैं।
ट्रेन संख्या 22588 बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस से रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 22587 सियालदह से सोमवार, बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। बनारस से आते समय यह ट्रेन सुबह 4:45 बजे झाझा से गुजरेगी, लेकिन इसका कोई ठहराव नहीं होगा।
जमुई जिले के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलता स्थानीय यात्रियों में इस फैसले को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि झाझा में ठहराव दिया जाता, तो जमुई जिले के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलता। यात्रियों को उम्मीद है कि भविष्य में इस ट्रेन का ठहराव झाझा और जमुई में भी दिया जाएगा।

