Sunday, July 19, 2026
Homeराज्यबिहारबस ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 7 यात्री घायल: 2 बसें...

बस ने ट्रेलर में मारी टक्कर, 7 यात्री घायल: 2 बसें एक-दूसरे को तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रही थी, बैलेंस बिगड़ने के बाद हादसा – Nalanda News


नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र एनएच-20 पर बुधवार की शाम एक सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरियक थाना क्षेत्र के कालीबीघा गांव के पास दुर्घटना तब हुई जब नवादा से बिहारशरीफ जा रही एक यात्री बस ने खड़ी ट्रेलर में जोरदार टक्कर मा

.

घायल यात्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना के समय गोप ट्रांसपोर्ट की बस दूसरी कंपनी की बस के साथ तेज रफ्तार में ओवरटेकिंग कर रही थी। यात्रियों ने इसका विरोध किया पर, चालक ने उनकी बात नहीं मानी। इसी ओवरटेकिंग के दौरान बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह कालीबीघा गांव के पास खड़ी ट्रेलर से जा टकराई।

पीछे से आ रही दूसरी बस भी टकराई।

घायलों में ये हैं शामिल

घायलों में गिरियक थाना क्षेत्र भोजपुर निवासी प्रमोद सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी, महेश्वर मिस्त्री के बेटे प्रमोद कुमार सिन्हा, नवादा जिला वारसलिंगज के महेंद्र मांझी की पत्नी शोभा देवी, पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र पूरी गांव निवासी रामाशीष प्रसाद के बेटे विनीत कुमार, दशरथपुर गांव के रंजन कुमार की बेटी शिवानी कुमारी, बिहार शरीफ के साठोपुर निवासी कृष्णा प्रसाद की पेटी शिम्पी कुमारी और मानपुर थाना क्षेत्र निवासी लखनदेव यादव के बेटे पप्पू यादव शामिल हैं।

वाहनों को पुलिस ने किया जब्त

घटना स्थल पर पहुंचे गिरियक थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बस ने पीछे से ट्रेलर में टक्कर मारी। इसके अतिरिक्त, ओवरटेक कर रही दूसरी बस ने भी इस बस के पीछे से टक्कर मारी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस ने सभी संबंधित वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments