Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबहराइच में किसान पर तेंदुए का हमला: ग्रामीणों के शोर मचाने...

बहराइच में किसान पर तेंदुए का हमला: ग्रामीणों के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में भर्ती – Bahraich News


अनुराग पाठक | बहराइच4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था, तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, जिससे किसान की जान बच गई।

यह घटना मिहिपुरवा तहसील के महाराज ग्राम में हुई। अरुण यादव नामक युवक अपने गेहूं के खेत में पानी दे रहा था। पास के गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

अरुण की चीख सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में भाग गया। हमले में अरुण के पैर पर गहरा घाव हो गया है।

परिजनों ने घायल अरुण को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

वन विभाग ने इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments