Saturday, October 10, 2026
Homeबॉलीवुड‘देखने वाले की आंख गड़बड़ है', 51 साल छोटी एक्ट्रेस को किस...

‘देखने वाले की आंख गड़बड़ है’, 51 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करने पर ट्रोल हुए थे राकेश बेदी, अब फूटा गुस्सा


Last Updated:

सोशल मीडिया पर कुछ वक्त पहले राकेश बेदी और सारा अर्जुन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था.राकेश बेदी इस वीडियो में ‘धुरंधर’ फेम सारा के स्टेज पर आने के बाद उन्हें हग करते हैं और फिर किस करते हैं. इस वीडियो को लेकर एक्टर को खूब ट्रोल किया जा रहा है. अब एक्टर ने सामने आकर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया है.

ख़बरें फटाफट

राकेश बेदी ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म फिल्म ‘धुरंधर’ में एक सीन को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, फिल्म में एक किसिंग सीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर निशाने पर लिया.

लेकिन अब इस पूरे विवाद पर राकेश बेदी ने खुलकर अपनी बात रखी है और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने राजनेता का किरदार निभाया है. फिल्म में उनकी बेटी के रोल में नजर आ रही हैं, सारा अर्जुन. लेकिन एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सारा से स्टेज पर मिलते हैं और सारा के कंधे पर किस करते हैं. तब से लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया था और अब राकेश ने इस मामले पर अपनी बात रखी है.

देखने वालों की आंखों में गड़बड़ है

राकेश बेदी ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, ‘सारा उम्र में मुझसे बहुत छोटी है. फिर फिल्म में वो मेरी बेटी के रोल में नजर आ रही हैं. सेट पर अक्सर हम मिलते थे तो वह मुझे हग करती जैसे सारी बेटियां अपने पिता को करती हैं. हमारे बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं. लेकिन लोग हमें लेकर क्या बक रहे हैं. सच ये है कि लोगों की आंखों में गड़बड़ है. हम वैसे ही मिले जैसे हमेशा मिलते रहे हैं. ऐसे में देखने वालों को ये दिखा तो हम क्या कर सकते हैं. उस वक्त वहां सारा के पैरेंट्स भी मौजूद थे.

सिर्फ मुद्दा बनाना है…

राकेश ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि लोगों को बस किसी भी बात का मुद्दा बनाना है. क्या मैं पब्लकिली ऐसे स्टेज पर किस करूंगा? जब मैं लोगों से ये सब सुनता हूं तो मुझे लगता है शायद वो पागल हैं. लोगों को वायरल करने के लिए बस कोई ना कोई मुद्दा चाहिए.उस वक्त वहां उसके पैरेंट्स भी थे. वो मेरी बेटी जैसी है, मैं उम्र में उनसे दोगुना बड़ा हूं.

बता दें कि राकेश बेदी की इस वीडियो पर जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके चाहने वाले लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे थे. कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस का यह वीडियो भले ही विवादों में आ गया हो, लेकिन राकेश बेदी और उनके परिवार ने साफ कर दिया है कि वे बेवजह की ट्रोलिंग से डरने वाले नहीं हैं और अपने काम पर पूरा भरोसा रखते हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘देखने वाले की आंख में गड़बड़ है’, राकेश बेदी का फूटा गुस्सा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments