Friday, September 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबायपास पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर में भरी थीं हरियाणा...

बायपास पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर में भरी थीं हरियाणा की सैकड़ों पेटियां; अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका, नेटवर्क की जांच शुरू – Indore News




इंदौर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने इंदौर बायपास क्षेत्र में एक कंटेनर की जांच के दौरान हरियाणा निर्मित शराब की सैकड़ों पेटियां जब्त कीं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम बायपास क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कंटेनर में बड़ी मात्रा में शराब मिली। शराब के संबंध में आवश्यक दस्तावेज और परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसके बाद विभाग ने शराब को जब्त कर कंटेनर को भी जब्त किया। मनोज कुमार अग्रवाल (डिप्टी कंट्रोलर, आबकारी) के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त शराब हरियाणा निर्मित है। इतनी बड़ी मात्रा में दूसरे राज्य की शराब इंदौर तक पहुंचने से इसके अवैध अंतरराज्यीय परिवहन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की आशंका है। नेटवर्क की तलाश शुरू आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब को हरियाणा से कहां से रवाना किया गया था और इसे इंदौर अथवा आसपास के किस क्षेत्र में पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही कंटेनर के मालिक, चालक, शराब भेजने वाले और इसे रिसीव करने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब के परिवहन के पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क हो सकता है। जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों की जानकारी सामने आने की संभावना है। आबकारी विभाग द्वारा जब्त शराब के सोर्स, ठिकानों और परिवहन के तरीके की विस्तृत जांच की जा रही है। टीम यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप किन लोगों के माध्यम से इंदौर लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद अवैध शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments