बारां जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ‘जनजाति गरिमा उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 10 मई से 9 जून तक चलेगा। इसके तहत जिले में 18 से 25 मई के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर बाल मुकुन्द असावा ने बताया कि 18 से 25 मई तक ‘जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान के तहत सैच्यूरेशन कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ और ‘पीएम जनमन’ से कवर होने वाले गांवों के आदि सेवा केंद्रों पर आयोजित होंगे। इन कैंपों में ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से जुड़े 17 विभागों के अधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के सुचारु संचालन के लिए शाहबाद के अतिरिक्त कलेक्टर और सहरिया विकास परियोजना अधिकारी जब्बर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Source link

