Last Updated:
Aadiwasi Chana Chicken Recipe: रांची में आदिवासी समाज का चना चिकन फ्राई बारातियों के स्वागत का खास व्यंजन है, जिसे सखुआ के दोने में परोसा जाता है और इसे देसी चखना भी कहा जाता है.
आदिवासी समाज के संदीप उरांव बताते हैं कि जैसे बाराती लड़की के घर पहुंचते हैं तो कुछ विशेष चीज खाने को मिलती है. हमारे यहां चना चिकन फ्राई मिलता है. इसे लोग कोल्ड ड्रिंक के साथ थोड़ा-थोड़ा लेना पसंद करते हैं और खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है कि आप घर में भी इसे जरूर ट्राई करेंगे.
इसको बनाने के लिए सबसे पहले उबला हुआ चना लेना होगा. चना को रातभर भिगोकर उबालना है और हल्की आंच में थोड़ा फ्राई करना है. फिर एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें प्याज, टमाटर, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च और गाजर डालकर अच्छे से फ्राई करें.
लोग बोलते हैं इसे देसी चखना
जब चना अच्छे से भुन जाए तो फ्राई किया हुआ चिकन इसमें डाल दें. फिर से सारे मसाले डालें जो पहले डाले थे. इसके बाद मीट मसाला, चिकन मसाला, गरम मसाला और 15-20 मिनट तक लगातार चलाते रहें. अंत में बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता और 2-3 नींबू का रस निचोड़ दें. फिर आपका आदिवासी स्टाइल में देसी चखना बनकर तैयार हो जाता है.

