Sunday, July 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार गिरी: घर में सो...

बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार गिरी: घर में सो रहा था युवक; मलबा बाहर गिरने से परिवार सुरक्षित – Seoni News




सिवनी जिले के छपारा नगर में रविवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। वार्ड क्रमांक-14 स्थित भगतसिंह वार्ड में लगातार बारिश के बीच एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। घटना के वक्त परिवार घर में सो रहा था, लेकिन मलबा बाहर की ओर गिरने से सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मकान की मरम्मत की मांग की है। सुबह 5:30 बजे तेज धमाके के साथ गिरी दीवार घटना रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मिशन स्कूल रोड स्थित केशरी भारती के कच्चे मकान में हुई। कच्ची ईंटों से बनी मुख्य दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि जिस दीवार का हिस्सा गिरा, उसके ठीक अंदर दीपू (22) सो रहा था। संयोग से मलबा कमरे के भीतर गिरने के बजाय बाहर खुले हिस्से में गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। लगातार बारिश से बढ़ा खतरा, सर्वे की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नगर के कई पुराने और कच्चे मकान जर्जर हो चुके हैं। ऐसे मकानों की समय रहते जांच और आवश्यक कार्रवाई नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है, ताकि मकान की मरम्मत कर सुरक्षित आवास की व्यवस्था हो सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments