Thursday, April 16, 2026
Homeबॉलीवुड'बिग बॉस 19' खत्म होते ही सलमान खान ने दायर की हाईकोर्ट...

‘बिग बॉस 19’ खत्म होते ही सलमान खान ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका, लगाई पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की गुहार


Last Updated:

Salman Khan Personality Rights: सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांगी है. ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋतिक रोशन, एनटीआर राव जूनियर सहित कई सितारे भी कोर्ट पहुंचे हैं.

सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स के लिए हाईकोर्ट का रुख किया.

मुंबई. सलमान खान ने हाल ही में बिग बॉस 19 की होस्टिंग को पूरा किया है. वह फिल्म द बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग भी कर रहे हैं. इन सबके बीच उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. इस याचिका पर गुरुवार 11 दिसंबर को जस्टिस मनमीत प्रताप सिंह अरोड़ा सुनवाई करेंगे. सलमान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स को उनके नाम, तस्वीरें, पहचान और इमेज का बिना अनुमति इस्तेमाल करने से रोकने और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है.

पब्लिसिटी राइट्स को पर्सनैलिटी राइट्स कहा जाता है. इसके तहत किसी व्यक्ति को अपनी छवि, नाम या पहचान की सुरक्षा, कंट्रोल और उससे लाभ कमाने का अधिकार देता है. सलमान ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स के रक्षा की मां मांग की है. उन्होंने याचिका में कहा कि उनकी तस्वीरों और एआई से बने वीडियोज का इस्तेमाल उनकी इमेज खराब की जा रही है. ऐसा करने वालों के खिलाफ आदेशा जारी कर उन्हें रोका जाए.

हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, उनके पति अभिषेक बच्चन, उनकी मां जया बच्चन, ऋतिक रोशन और अजय देवगन, फिल्म निर्माता करण जौहर, गायक कुमार सानू, तेलुगू अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक रवि शंकर, पत्रकार सुधीर चौधरी और पॉडकास्टर राज शमानी ने भी हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी.

सलमान खान की आने वाली फिल्म

बात करें वर्कफ्रंट की, तो सलमान आखिरी बार सिकंदर में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. वह अब बैटल ऑप गलवान में नजर आएंगें. इसके लिए उन्होंने अपने लुक को बदला है. अपने बॉडी फिजिक्स पर काम कर रहे हैं. फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे.

सलमान खान ने बदला लुक

हाल में सलमान खान को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया. इस बार उनका लुक क्लीन शेव का था. एयरपोर्ट पर सलमान के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. मीडिया को देखकर उन्होंने हाथ हिलाया और फिर सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ गए. पिछले कुछ महीनों में सलमान का लुक हल्की दाढ़ी-मूंछों वाला रहा है, खासकर ‘गलवान’ की शूटिंग और ‘बिग बॉस’ के सेट पर। वह इसी लुक में कई महीनों तक दिखाई दिए.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘बिग बॉस 19’ खत्म होते ही सलमान खान ने दायर की हाईकोर्ट में याचिका



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments