Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम: अधिकारियों ने...

बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम: अधिकारियों ने दिया 2 दिन में ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन, 15 दिन में शुरू होगा सब स्टेशन – Sheopur News



मुरैना के बलावनी टर्रा क्षेत्र में बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली समस्या के विरोध में मुरैना-श्योपुर हाईवे जाम कर दिया। भाजपा नेता अशोक गर्ग ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।

.

बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मर को दो दिन में बदल दिया जाएगा। फसल सीजन को देखते हुए आकौरिया सब स्टेशन 15 दिन में चालू कर दिया जाएगा।

क्षेत्र की बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए बलावनी में एक नया सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। बंजारा बस्ती में ट्रांसफॉर्मर की समस्या से निपटने के लिए नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार मात्र 5 रुपए में नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। आज और कल में सभी पात्र ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाएंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटा लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments