Friday, August 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानबिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जीएसएस पर किया प्रदर्शन: JEN...

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जीएसएस पर किया प्रदर्शन: JEN को रोकने की दी चेतावनी, समाधान का आश्वासन मिलने पर लौटे – Hanumangarh News




हनुमानगढ़ के नौरंगदेसर स्थित GSS पर शुक्रवार को लगातार तीन दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हरिपुरा, मटोरिया वाली ढाणी और मोहनमगरिया क्षेत्र के ग्रामीण GSS पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने तक विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEN) को मौके से जाने नहीं देने की चेतावनी दी। हालांकि, विद्युत अधिकारियों और पुलिस ने JEN को बंधक बनाने की बात से इनकार किया है। बार-बार फाल्ट से परेशान ग्रामीण ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आमजन के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता गया। पुलिस पहुंची, अधिकारियों ने की समझाइश प्रदर्शन की सूचना मिलने पर टाउन थाने की शेरगढ़ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। 10 दिन में फाल्ट दूर करने का आश्वासन काफी देर चली बातचीत में विद्युत अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बार-बार आ रहे बिजली फाल्ट की समस्या को आगामी 10 दिनों में दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। वार्ता के दौरान नई विद्युत लाइन को लेकर वर्क ऑर्डर जारी होने की बात भी सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि लाइन से जुड़ी समस्याओं के समाधान और बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। आश्वासन के बाद खत्म किया प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया और JEN को मौके से जाने दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments