Last Updated:
‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ जैसी पॉपुलर सीरीज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस हेडन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं, तब उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था. उन्होंने बताया कि उनकी एक फ्रेंड ने उन्हें जबरन एक बोट पर एक बिना कपड़ों वाले मशहूर आदमी के पास भेज दिया था.
नई दिल्ली. हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर हेडन पैनेटीयर इन दिनों एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने एक पुराना किस्सा शेयर किया है. ये हादसा उनके साथ करियर के शुरुआती दिनों में हुआ था.(फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

आज भी उस हादसे को याद कर हेडन भावुक हो जाती हैं.एक हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर का याद किया है. बात तक की वह जब वह हॉलीवुड में काम शुरू कर रही थीं. उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल की थीं. (फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

आज भी हेडन उस पल को याद कर इमोशनल हो जाती हैं. ‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ फेम हेडन ने बताया कि उनकी एक दोस्त ने तो उन्हें एक ‘मशहूर आदमी’ के बिस्तर तक पहुंचा दिया था. ये बताते हुए वह रो पड़ी थी.(फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)
Add News18 as
Preferred Source on Google

हेडन पैनेटीयर ने जे शेट्टी के पॉडकास्ट ‘ऑन पर्पस’ में अपनी जिंदगी के इस काले सच का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त कुछ लोग ऐसे थे, जिन पर वह भरोसा करती थीं. लेकिन लोगों ने उनका फायदा उठाया.(फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि उनकी खास दोस्त ने उन्हें एक बोट पर पार्टी में ले गई थीं. उस दौरान वह उन्हें एक छोटे से कमरे में ले गईं. उस कमरे में पहले से एक बहुत पॉपुलर बुजुर्ग आदमी मौजूद था. वो समझ ही नहीं पा रही थीं कि आखिर ये क्या हो रहा है.(फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

वहां सेक्सुअल एक्ट करने के लिए कहा गया. जब मैंने वहां एक ‘बिना कपड़ों वाले’ आदमी को देखा तो मैं समझ गई कि मैं फंस गई हूं.मेरी फ्रेंड ने मुझे उस बिना कपड़ों वाले आदमी के बगल वाले बिस्तर पर लिटा दिया. वो वो भी एक बोट पर जहां, दूर-दूर तक गहरा समुद्र था. मेरी अपनी दोस्त ने मेरे साथ ऐसा किया.(फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

ये सब देख मैं आपा खो बैठी और मैंने ये सब करने से इनकार कर दिया. किसी तरह मैं उस वक्त उस कमरे से भाग निकलीं. लेकिन वहां मेरे छिपने के लिए कोई जगह नहीं थी,जाती भी कहां बोट पर चारों तरफ पानी ही पानी था.(फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

बता दें कि इसी दौरान उन्होंने अपनी दर्दभरी पर्सनल लाइफ का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि कैसे नशे की लत ने उनका करियर बर्बाद कर दिया था. उन्होंने अपनी बेटी की कस्टडी तक खो दी. पोस्टपार्टम डिप्रेशन के चलते उन्हें अपनी बेटी भी अपने Ex को देनी पड़ी थी. (फोटो साभार: Instagram@haydenpanettiere)

